इन बातों को अपनाने से, नहीं मिलेगी Life में हार

Edited By Lata,Updated: 19 Jul, 2019 11:52 AM

by adopting these things we will not get lost in life

भर्तृहरि, जोकि संस्कृत के महान कवि के रूप में जाने जाते हैं और उसी के साथ ही वह एक प्रसिद्ध नीतिकार के रूप में भी प्रसिद्ध हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
भर्तृहरि, जोकि संस्कृत के महान कवि के रूप में जाने जाते हैं और उसी के साथ ही वह एक प्रसिद्ध नीतिकार के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। इनके जीवन में एक समय ऐसा आया था कि इन्होंने सब चीज़ों का त्याग करके तपस्या करने के लिए वन में चला गया था। अपने जीवनकाल में इन्होंने कई नीतियां लिखी, जिसे अगर व्यक्ति अपने जीवन में उतारता है तो उसका जीवन सफल हो जाता है। आज हम आपको उनकी नीतियों में से कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके जीवन की दिशा सुधार सकता है।  
PunjabKesari, kundli tv
भर्तृहरि कहते हैं कि भगवान ने मूर्खों को चुप रहने का एक ऐसा वरदान दिया है। जिससे वह समाज में अपनी इज्जत को छुपाकर बच सकते हैं। यह मूर्खों के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं होता है। इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को उस जगह कभी नहीं बोलना चाहिए या अपनी राय नहीं देनी चाहिए, जहां उससे कुछ पूछा न जाए।  

कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति प्रयास करे तो रेत से भी जल निकाला जा सकता है। यहां तक कि आप इस दुनिया में सींघ वाले खरगोश को भी विचरन करते देख सकते हैं लेकिन एक मूर्ख को ज्ञान की बात बताना और समझाना मुश्किल है। इसलिए मूर्ख व्यक्ति के साथ अपना समय बर्बाद न करें, यानि कि उसे किसी चीज़ के लिए समझाने की बजाए, आप अपना समय किसी सही जगह पर लगाएं। 
PunjabKesari, kundli tv
धन खर्च करने की तीन गतियां होती हैं- दान, भोग और नाश। लेकिन अगर कोई व्यक्ति न तो धन का दान करता है और न तो उसका भोग करता है फिर उसकी तीसरी गति से कोई नहीं रोक सकता है। यानि कि उसका नाश होना तय होता है। 

भर्तृहरि का कहना था कि सफल और खुश राजा वहीं होता है जो अपने प्रजा की खुशी के बारे में हमेशा सोचता है। जिस दिन वह अपनी प्रजा के बारे में सोचना बंद करता है, उस दिन से उसका बुरा वक्त शुरू हो जाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!