जेब से नोट हिलाए बिना कमाएं करोड़ों स्वर्ण मुद्राएं दान करने से कहीं अधिक पुण्य

Edited By ,Updated: 14 Apr, 2017 12:18 PM

by this method earn more virtues

एक बार की बात है, राजा भोज दिन भर की व्यस्तता के बाद गहरी नींद में सोए हुए थे। स्वप्न में उन्हें एक दिव्य पुरुष के दर्शन हुए।

एक बार की बात है, राजा भोज दिन भर की व्यस्तता के बाद गहरी नींद में सोए हुए थे। स्वप्न में उन्हें एक दिव्य पुरुष के दर्शन हुए। उस दिव्य पुरुष के चारों ओर उजाला आभामंडल था। भोज ने बड़ी विनम्रता से उनका परिचय पूछा। मंद-मंद मुस्कुराते हुए वह बोले, ‘‘मैं सत्य हूं। मैं तुम्हें तथाकथित उपलब्धियों का वास्तविक रूप दिखाने आया हूं। चलो मेरे साथ।’’


राजा उत्सुकता और खुशी से उनके साथ चल दिए। भोज खुद को बहुत बड़ा धर्मात्मा समझते थे। उन्होंने अपने राज्य में कई मंदिर, धर्मशालाएं, नहरें और कुएं आदि बनवाए थे। उनके मन में इन कामों के लिए गर्व भी था। दिव्य पुरुष भोज को उनके ही एक शानदार बगीचे में ले गए और बोले, ‘‘तुम्हें इस बगीचे का बड़ा अभिमान है न?’’


फिर उन्होंने एक पेड़ को छुआ और देखते ही देखते वह ठूंठ हो गया। वह एक-एक करके सभी सुन्दर फलों से लदे वृक्षों को छूते गए और वे सब ठूंठ होते चले गए। इसके बाद वह उन्हें भोज के एक स्वर्णजड़ित मंदिर के पास ले गए। भोज को वह मंदिर अतिप्रिय था। दिव्य पुरुष ने जैसे ही उसे छुआ वह लोहे की तरह काला हो गया और खंडहर की तरह गिरता चला गया। यह देखकर राजा के तो होश उड़ गए। वे दोनों उन सभी स्थानों पर गए जिन्हें राजा भोज ने चाव से बनवाया था। 


दिव्य पुरुष बोले, ‘‘राजन, भ्रम में मत पड़ो। भौतिक वस्तुओं के आधार पर महानता नहीं आंकी जाती। एक गरीब आदमी द्वारा पिलाए गए एक लोटे जल की कीमत, उसका पुण्य किसी यशलोलुप धनी की करोड़ों स्वर्ण मुद्राओं से कहीं अधिक है।’’ 


इतना कहकर वह अंतर्ध्यान हो गए। राजा भोज ने स्वप्न पर गंभीरता से विचार किया और फिर ऐसे कामों में लग गए जिन्हें करते हुए उन्हें यश पाने की लालसा बिल्कुल नहीं रही।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!