12 लग्न में से ये होता है सबस POWERFUL, जानिए इसकी विशेषता

Edited By Jyoti,Updated: 14 Jun, 2019 05:27 PM

cancer is considered the most powerful among 12 zodiac

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ लग्न के बारे में बताया गया है। आज हम आपके लिए लाएं इसी शास्त्र के इन्हीं 12 लग्न में से सबसे ताकतवार लग्न कर्क।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ लग्न के बारे में बताया गया है। आज हम आपके लिए लाएं इसी शास्त्र के इन्हीं 12 लग्न में से सबसे ताकतवार लग्न कर्क। कहा जाता है सभी लग्न में से यही शक्तिशाली यही लग्न होता है। बता दें कर्क लग्न का स्वामी चंद्रमा होता है, जिसे राजसी ग्रह कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क लग्न में मंगल सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। कहा जाता है इसी से व्यक्ति को साहस और शक्ति मिलती है। इसके साथ इस लग्न में शुक्र लाभ का स्वामी होता है। इसलिए माना जाता है कि कर्क लग्न वालों को आमतौर पर धन की समस्या कम होती है।
PunjabKesari, राशिफल, Zodiac Sign, राशियां, 12 Zodiac Sign
बताया जाता है बृहस्पति इसके भाग्य को नियंत्रित करता है। यहाी कारण है कि कर्क लग्न के लोग जन्म के साथ ही अपने साथ भाग्य लेकर आते हैं। मगर कहा जाता है कर्क लग्न के जातकों की जीवन में पारिवारिक सुख का आभाव ही रहता है। परंतु वहीं इस लग्न के लोग राजनीति में बेहद सफल माने जाते हैं। वो इसलिए क्योंकि कर्क लग्न में हर ग्रह उसी भाव का स्वामी होता है जहां पर वो सबसे अधिक मज़बूत होता है। इसके अलावा भाग्य का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति सिर्फ़ कर्क लग्न में ही उच्च होता है। चंद्रमा और बृहस्पति के शुभ संयोग से ये जातक को जनता के बीच प्रसिद्धि दिलाता है। चंद्र-मंगल की वजह से इस लग्न का जातक उच्च पदों तक पहुंचता है। साथ ही यहां पर सूर्य भी कर्म भाव में सबसे अधिक मज़बूत होता है। जिसके चलते इन्हें राजयोग मिलने की संभावना अधिक होती है।
PunjabKesari, Cancer, कर्क
अगर एक बार इतिहास की तरफ़ नज़र घुमाई जाए तो भारत में ऐसे कई महान लोग हुए जिन्हें कर्क लग्न का भरपूर फायदा मिला। इस सूची में पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी आदि के नाम शामिल हैं। इन सबके अलावा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी सिंह और देवगौड़ा जी का लग्न भी कर्क ही था। तो वहीं मायावती और मुलायम सिंह भी कर्क लग्न से ही संबंध रखते हैं। यहां तक कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी लग्न कर्क ही है। इससे ये पता चलता है कि राजनीति के क्षेत्र में ये लग्न बेहद सफल माना गया है।
PunjabKesari, कर्क लग्न राजयोग, Cancer, कर्क
इसके अलावा कर्क लग्न वालों के ज्योतिष के जानकार कुछ सावधानियां बरतने ज़रूरत होती हैं। कहा जाता है इनका वैवागहिक जीवन कुछ खास नहीं होता। इसलिए इन्हें इसकी ओर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती है। इसके साथ ही अपने चरित्र के पतन पर भी पूरी ध्यान दें।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!