Chaitra Amavasya 2020ः नहीं जानते होंगे आप इस कथा के बारे में

Edited By Lata,Updated: 23 Mar, 2020 11:45 AM

chaitra amavasya 2020

हिंदू पंचागं के अनुसार चैत्र अमावस्या का दिन बहुत ही खास होता है। इसके बाद से ही नवरात्रि का पर्व शु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचागं के अनुसार चैत्र अमावस्या का दिन बहुत ही खास होता है। इसके बाद से ही नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाता है। वैसे तो हर महीने में अमावस्या तिथि आती है लेकिन चैत्र माह में आने वाली इस तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इसके साथ ही हिंदूओं का नया साल शुरू हो जाता है। माना जाता है कि अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। बहुत से लोग इस दिन से जुड़ी कथा के बारे में नहीं जानते होंगे। आज हम आपको इसकी कथा के बारे में बताने जा रहे हैं।
PunjabKesari
पौराणिक कथा के अनुसार एक नगरी में एक राजा राज करता था। उसकी प्रजा और परिवार के लोग सुखी थे। राजा की रानी बहुत ही धार्मिक विचारो की थी। राजा के महल के सामने ही एक साहूकार की हवेली थी।राजा और साहूकार की पत्नी में आपस में घनिष्ठ मित्रता थी। एक बार साहूकार की हवेली से उसकी पत्नी की रोने की आवाज आने लगी। इसके बाद रानी ने राजा से इसका कारण पूछा तो राजा ने कहा कि सेठ का पुत्र मर गया है। इस पर रानी ने कहा कि महाराज दुख क्या होता है जो सेठ की पत्नी रो रही है। इस पर राजा न कहा कि जब तुम्हारा बेटा मरेगा तब तुम्हें पता चल जाएगा। इसके बाद रानी ने अपने बेटे को महल से नीचे फेंक दिया। लेकिन भगवान की कृपा से वह बच गया। 
Follow us on Twitter
रानी ने फिर राजा से पूछा कि दुख क्या होता है ? तब राजा ने कहा कि पड़ोसी राज में युद्ध हो रहा है मैं भी उस युद्ध में अकेला जाऊंगा। जब तुम मेरे मरने का समाचार सुनोगी तब तुम्हें पता चलेगा। लेकिन रानी अमावस्या का व्रत करती थी। जिसकी वजह से राजा उस युद्ध को जीतकर वापस आ गया। 
Follow us on Instagram
इसके बाद राजा ने रानी से कहा कि अब हम गंगा मां के दर्शन करने जाएंगे। तब मैं वहां जाकर गंगा नदी में कूद जाऊंगा तब तुम्हें दुख का पता चलेगा। भगवान शिव कैलाश पर बैठकर यह सब देख रहे थे। उन्होंने माता पार्वती से कहा कि आज मैं तुम्हें सुखी आत्मा के दर्शन करवाऊंगा। जिसके बाद भगवान शिव ने बकरे और माता पार्वती ने बकरी का रूप धारण कर लिया। वह एक बावली के पास घास चरने लगे। रानी ने जब उस बावली को देखा तो उसने कहा कि हम यहीं पर विश्राम करेंगे। रानी ने भगवान शिव और माता पार्वती की बाते सुन ली जिसमें भगवान शिव माता पार्वती को कह रहे थे कि रानी ने अमावस्या का व्रत किया है। इसलिए इसे इस जन्म में कोई दुख नहीं मिलेगा। जिसके बाद रानी को सबकुछ समझ आ गया। उसने यह बात राजा को भी बताई और वह मिलकर अमावस्या का व्रत करने लगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!