क्या है मां नवदुर्गा के तीसरे अवतार की कहानी ?

Edited By Jyoti,Updated: 07 Apr, 2019 05:02 PM

chaitra third navratri puja of devi chandraghanta

नवरात्रि में नवदुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हर दिन मां के विभिन्न रूपों की पूजन का विधान है। आज मां का तीसरा नवरात्र है इस दिन मां चंद्रघंटा की आराधना होती है। ज्योतिष के अनुसार इनकी अर्चना से भय का नाश और साहस की प्राप्ति होती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
नवरात्रि में नवदुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार हर दिन मां के विभिन्न रूपों के पूजन का विधान है। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनकी अर्चना से भय का नाश और साहस की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में मां चंद्रघंटा का मंत्र बहुत ही कलयाणकारी माना गया है। 

पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता। 
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

PunjabKesari, Chaitra navratri, Chaitra navratri 2019, Navdurga, Devi Durga, Devi Chandraghanta,
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। चंद्रघंटा को शांतिदायक और कल्याणकारी माना जाता है। मां का ध्यान करने से व्यक्ति को लोक और परलोक दोनों में सद्गति की प्राप्ति होती है। मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। माता चंद्रघंटा का शरीर स्वर्ण के समान उज्ज्वल है, इनके दस हाथ हैं। दसों हाथों में खड्ग, बाण आदि शस्त्र सुशोभित रहते हैं। इनका वाहन सिंह है। 

मां चन्द्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएं खत्म हो जाती हैं। इनकी अराधना फलदायी है। माना जाता है कि मां चंद्रघंटा भक्तों के कष्ट का निवारण शीघ्र कर देती हैं। मां चंद्रघंटा की आराधना से साधक में वीरता-निर्भरता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रता का विकास होता है। साथ ही स्वर में दिव्य, अलौकिक, माधुर्य का समावेश हो जाता है। मां चन्द्रघंटा के साधक और उपासक जहां भी जाते हैं लोग उन्हें देखकर शान्ति और सुख का अनुभव करते हैं। मां चंद्रघंटा की अराधना विधि-विधान के अनुसार करने से साधक समस्त सांसारिक कष्टों से विमुक्त होकर सहज ही परमपद के अधिकारी बन सकते हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से व्यक्ति की सारी बाधाएं हट जाती हैं।
PunjabKesari, Chaitra navratri, Chaitra navratri 2019, Navdurga, Devi Durga, Devi Chandraghanta,

पूजन मंत्र: ॐ चण्डघंटायै देव्यै: नमः॥

इसके अलावा इस दिन कुछ खास ज्योतिष उपाय भी किए जा सकते हैं-

शीघ्र विवाह के लिए देवी चंद्रघंटा पर चढ़े इत्र का नित्य प्रयोग करें। 

प्रेम में सफलता के लिए देवी चंद्रघंटा पर चढ़ा श्वेत चंदन नित्य नाभि पर लगाएं।
PunjabKesari, Chaitra navratri, Chaitra navratri 2019, Navdurga, Devi Durga, Devi Chandraghanta,
धन की प्राप्ति के लिए देवी चंद्रघंटा पर चढ़े 7 कमलगट्टे तिजोरी में रखें।

पूजन विधि-
गुलाबी कपड़े पर देवी चंद्रघंटा का चित्र स्थापित कर विधिवत पूजन करें। नारियल तेल का दीप करें, गुलाब की अगरबत्ती करें, गुलाल चढ़ाएं, इत्र चढ़ाएं, गुलाब के फूल चढ़ाएं, चावल की खीर का भोग लगाएं व स्फटिक की माला से इस विशेष मंत्र का 108 बार जाप करें। पूजन के बाद भोग प्रसाद रूप में कन्या को खिलाएं।
PunjabKesari, स्फटिक की माला
नवरात्र के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की उपासना, मिलेगी love में Success (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!