Kundli Tv- चाणक्य से जानें कैसी लड़कियां आपके लिए हैं भाग्यशाली

Edited By Jyoti,Updated: 15 Nov, 2018 04:20 PM

chanaky policy

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बहुत सी नीतियां बताई हैं, जो मानव जीवन के लिए उपयोगी मानी जाती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बहुत सी नीतियां बताई हैं, जो मानव जीवन के लिए उपयोगी मानी जाती है। आज हम आपको इनके द्वारा बताई गई स्त्रियों संबंधी 4 नीतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन नीतियों में कुछ एेसी बातें बताई गई है जिनके बार में सब पुरूषों को पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं इन नीतियों में दिए गए श्लोकों के बारे में।
PunjabKesari
श्लोक
मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च।
दु:खिते सम्प्रयोगेण पण्डितोऽप्यवसीदति।।

अर्थात-
आचार्य कहते हैं कि मूर्ख शिष्य को उपदेश देने पर, चरित्रहीन स्त्री का पालन-पोषण करने पर, किसी दुखी व्यक्ति के साथ रहने पर दुख ही प्राप्त होता है।
PunjabKesari
श्लोक
दुष्टा भार्या शठं मित्रं भृत्यश्चोत्तरदायक।
स-सर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव न संशय।।

अर्थात-
जो स्त्री दुष्ट स्वभाव वाली हो, हमेशा कठोर वचन बोलने वाली हो, चरित्रहीन हो तो उसे छोड़ देना चाहिए या उससे दूर हो जाना चाहिए। इसी प्रकार किसी नीच व्यक्ति से भी किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखना चाहिए। जो नौकर अपने मालिक का आदेश नहीं मानता हो उसे कार्य से मुक्त कर देना चाहिए और जिस घर के आसपास सांप रहते हों वहां नहीं रहना चाहिए। 
PunjabKesari
श्लोक
आपदर्थे धनं रक्षेद्दारान् रक्षेद्धनैरपि।
आत्मानं सततं रक्षेद् दारैरपि धनैरपि।।

अर्थात-
कहते हैं कि हर व्यक्ति को मुश्किल समय के लिए धन बचाकर रखना चाहिए। धन से भी अधिक अपनी पत्नी की रक्षा करनी चाहिए और पत्नी से भी ज्यादा स्वयं की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि पति सुरक्षित रहेगा तभी उसका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।
PunjabKesari
श्लोक
यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी।
विभवे यश्च सन्तुष्टस्तस्य स्वर्ग इहैव हि।।

अर्थात-
जिस व्यक्ति का पुत्र आज्ञाकारी हो, पत्नी वश में हो और धन की कोई कमी न हो तो उसका जीवन स्वर्ग के समान ही माना जाता है।
क्या होता है कुंडली में नाड़ी दोष, जाने यहां ?  (Video)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!