Edited By Jyoti,Updated: 26 Feb, 2020 03:39 PM
आचार्य चाणक्य वो महान विभूति मानें जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान के बल अपना नाम कमाया। न केवल उस समय में इनकी नीतियां प्रांसगिक थीं, बल्कि आज के टाईम में भी उतनी ही प्रचलित है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आचार्य चाणक्य वो महान विभूति मानें जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान के बल अपना नाम कमाया। न केवल उस समय में इनकी नीतियां प्रांसगिक थीं, बल्कि आज के टाईम में भी उतनी ही प्रचलित है। आज भी हम आपको इनकी एक ऐसी ही नीति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें चाणक्य ने बताया है कि कौन सी बातें किसी अन्य को बतानी खतरनाक साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं चाणक्य द्वारा बताई गई उस नीति के बारे में जिसमें इन्होंने उन बातों के बारे में बताया है कि जिनका गुप्त होना अति आवश्यक होता है। क्योंकि इनका मानना अगर इन बातों में से किसी भी बात को किसी से शेयर किया जाए तो भविष्य में बड़े संकटों का सामना करना पड़ता है।
चाणक्य नीति का श्लोक:
अर्थनाशं मनस्तापं गृहिणीचरितानि च।
नीचवाक्यं चाऽपमानं मतिमान्न प्रकाशयेत।
इस श्लोक में चाणक्य ने 4 बातें बताई हैं जिनका राज रहना ही अच्छा होता है-
किसी भी व्यक्ति को कभी अर्थ नाश यानि धन की हानि से जुड़ी बातें किसी के सामने जाहिर नहीं करनी चाहिए। अगर कभी धन की हानि का सामना करना भी पड़े या आर्थिक स्थिति बिगड़ भी जाए तो अपने हालातों को किसी सामने प्रकट नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है जब ये बात सभी को मालूम हो जाती है तो धन संबंधी मामलों में कोई भी मदद नहीं करता। बल्कि ऐसे में हर कोई आप से भागने लगा रहता है।
कभी भी मन संताप यानि दुख की बातें किसी को न बताएं। अगर हम अपने मन का संताप दूसरों को बताते हैं तो लोग उसका मजाक बना सकते हैं। क्योंकि आज के समय में समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो दूसरों के दुखों का मजाक बनाते हैं। साथ ही साथ लोग आपका फायदा भी उठा सकते है जिस कारण हमारा दुख कम होने की बजाए और बढ़ जाता है।
हर पुरुष को अपनी गृहिणी (पत्नी) के चरित्र से जुड़ी कोई भी बात किसी को नहीं बतानी चाहिए। चाणक्य के अनुसार समझदार पुरुष वही है, जो अपनी पत्नी से जुड़ी सभी बातें गुप्त रखता है। घर-परिवार के झगड़े, सुख-दुख आदि बातें समाज में जाहिर नहीं करनी चाहिए। जो पुरुष ऐसा करते हैं, उन्हें भविष्य में इस कारण भयंकर परिणाम झेलने पड़ते हैं।
अगर जीवन में कभी भी किसी नीच व्यक्ति ने हमारा अपमान किया हो तो ऐसी घटना का किसी से ज्रिक नहीं करना चाहिए। अगर ऐसी घटनाओं का किसी को पता चलेगा तो इससे आप ही की प्रतिष्ठा में कमी आएगी।