Chanakya Niti :  ऐसी औरतों से रहना चाहिए सतर्क

Edited By Lata,Updated: 16 Jan, 2021 04:19 PM

chanakya niti

चाणक्य ने अपनी नीतियों में बहुत से व्यक्ति के बारे में विस्तार से बताया है। यानि कि नीतियों में

चाणक्य ने अपनी नीतियों में बहुत से व्यक्ति के बारे में विस्तार से बताया है। यानि कि नीतियों में बताया है कि कैसे-कैसे व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए और किन लोगों का साथ बना कर रखना चाहिए। ऐसे ही चाणक्य ने अपनी एक नीति में कुछ औरतों से दूरी बनाकर रखने की बात कही है। आचार्य का कहना है कि ऐसी औरतें व्यक्ति को बर्बाद कर सकती है। तो आइए जानते हैं उन औरतों के बारे में विस्तार से-
PunjabKesari
दुष्ट स्वभाव
चाणक्य के अनुसार दुष्ट स्वाभाव वाली स्त्रियों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसी स्त्री अपने स्वार्थ के लिए समय आने पर आपको अपमानित करने के साथ ही अहित करने से भी पीछे नहीं हटती है।

कुसंस्कारी
चाणक्य के अनुसार जो स्त्री संस्कारी न हो उससे सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए। तन की सुंदरता तो कुछ समय की होती है परंतु मन की संदुरता जीवनभर बनी रहती है। कुसंस्कारी स्त्री के साथ किसी भी प्रकार से संबंध रखने से आपको मान हानि का सामना करना पड़ता है।
PunjabKesari
चरित्रहीन
जो स्त्री एक से अधिक पुरूषों से संबंध रखती हो या जिसे समाज में वैश्या माना जाता है, ऐसी स्त्री से हमेशा दूर रहने में ही भलाई है। ऐसी स्त्री के घर का भोजन करना भी पाप की श्रेणी में आता है। धुम्रपान और मदिरापान करने और बुरे कर्म में लिप्त स्त्री बहुत दूर रहना चाहिए।
PunjabKesari
स्वार्थी और लालची
जो स्त्री स्वार्थी हो और जिसके मन में लालच भरा हो उससे हमेशा दूर रहने में ही आपकी भलाई है। ऐसी स्त्री अपने लालच और स्वार्थ के कारण आपसे जुड़ती हैं और अपने मतलब पूरा होने के बाद आपको छोड़कर चली जाती हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!