Kundli Tv- इन 5 लोगों के बीच में से निकलने पर दांव पर लग जाती है ज़िंदगी

Edited By Lata,Updated: 31 Jul, 2018 02:41 PM

chanakya niti

भारत के इतिहास में आचार्य चाणक्य का महत्वपूर्ण स्थान है। आचार्य द्वारा बताई गई नीतियां किसी भी व्यक्ति के जीवन को सुखी और सफल बना सकती हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO) 
भारत के इतिहास में आचार्य चाणक्य का महत्वपूर्ण स्थान है। आचार्य द्वारा बताई गई नीतियां किसी भी व्यक्ति के जीवन को सुखी और सफल बना सकती हैं। इनकी नीतियों के अगर व्यक्ति अपने जीवन में उतार लेता है, वह बड़ी परेशानियों का सामना भी आसानी से कर सकता है। आज जिस निति के बारे में बात करेंगे उसमें बताया गया है कि किन लोगों या चीज़ों के बीच में से नहीं निकलना चाहिए।
PunjabKesari
विप्रयोर्विप्रवह्नेश्च दम्पत्यो: स्वामिभृत्ययो:।
अन्तरेण न गन्तव्यं हलस्य वृषभस्य च।।


दो ज्ञानवान व्यक्ति
जब दो समझदार लोग आपस में बात-चीत कर रहें हो तो उनके बीच में से नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि जब दो ज्ञानी मिलतें हैं तो वे ज्ञान की ही बात करतें हैं, तो एेसे समय में उनकी बातों में कभी विघ्न नहीं डालना चाहिए।
PunjabKesari
ब्राह्मण और अग्नि
किसी जगह पर अगर ब्राह्मण अग्नि के पास बैठा हो तो इन दोनों के बीच में से भी नहीं निकलना चाहिए। उस समय शायद वह ब्राह्मण हवन कर रहा हो और बीच में से निकलने पर उसका यज्ञ अधूरा न रह जाए

घर का स्वामी और नौकर 
जब ये दोनों आपस में बात कर रहें हो तो इनके बीच में नहीं आना चाहिए। हो सकता है कि मालिक नौकर को कोई काम समझा रहा हो तो कहीं उनका विवाद बीच में न रह जाए। 
PunjabKesari
पति-पत्नी
पति और पत्नी अगर कहीं बैठें हो तो उनके बीच में से नहीं निकलना चाहिए। ऐसा करने पर पति-पत्नी का एकांत भंग हो सकता है। इससे उनकी प्राइवेट लाइफ में तकरार आ सकती है। 

हल और बैल
अगर आप कहीं जा रहें है और हल एंव बैल आपको दिखाई दें तो उनके बीच में से नहीं निकलना चाहिए। यादि एेसा करेंगे तो आपको चोट लग सकती हैं। तो इनसे दूरी बना कर ही निकलना बेहतर होता है।
 

पैरों के जूते बना सकते हैं मुकद्दर का सिकंदर (देखें VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!