आपके पास हैं ये चीज़ें, तो स्वर्ग की कामना आपके लिए व्यर्थ है

Edited By Jyoti,Updated: 03 Apr, 2021 04:21 PM

chanakya niti for success in life

जहां एक तरफ़ हर कोई मृत्यु से भय खाता है तो वहीं दूसरी हर इंसान ये भी कामना करता है कि मृत्यु के बाद उसे स्वर्ग की प्राप्ति हो।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जहां एक तरफ़ हर कोई मृत्यु से भय खाता है तो वहीं दूसरी हर इंसान ये भी कामना करता है कि मृत्यु के बाद उसे स्वर्ग की प्राप्ति हो। इसका कारण समाज में प्रचलित स्वर्ग से जुड़ी किंवदंतियां कि जिस व्यक्ति के कर्म अच्छे होते हैं उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इसी हो़ड़ में दुनिया का लगभग हर व्यक्ति लगा हुआ है। पर क्या आप जानते हैं कि चाणक्य ने अपने नीति सूत्र में कुछ ऐसा बताया है जिससे धरती पर स्वर्ग की लुत्फ उठाया जा सकता है। आप सोच रहे होंगे भला ये होना कैसे मुमकिन है। तो आपको बता दें चाणक्य ने अपने नीति सूत्र में बताया गया है धरती पर मिलने वाले कुछ ऐसे सुख हैं, जो व्यक्ति को पृथ्वी पर स्वर्ग की प्राप्ति का  एहसास करवा सकते हैं। तो आइए बिल्कुल भी देर न करते हुए आपको बताते हैं कि कौन से हैं वो धरती के सुख जो स्वर्ग की अनुभूति करवाते हैं। 

अच्छे व सफल जीवन की कामना हर कोई करता है। परंतु हर किसी के नसीब में इसका होना लाज़मी नहीं है। जीवन को अच्छा व बेहतर बनाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। कई लोग इस परिश्रम का फल बहुत जल्दी पाते हैं कोई बहुत देर से। मगर अपने जीवन के आखिरी दिनों में हर किसी की यही कामना होती है कि मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति हो। मगर चाणक्य इस मामले में कहते हैं कि मनुष्य की यह कामना व्यर्थ मानी जाती है। जी हां, क्योंकि स्वर्ग की प्राप्ति यहां धरती पर ही मिल सकता है। 
 
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति का पुत्र आज्ञाकारी हो, पत्नी वेदों के अनुसार जीवन जीने वाली तथा जो अपने वैभव से संतुष्ट है, उसके लिए स्वर्ग यहीं है। चाणक्य की इस बात का मर्म ये है कि जिसका पुत्र आज्ञाकारी होता है। उसका जीवन धन्य हो जाता है। दूसरी ओर वहीं पत्नी अगर वेदों को पढ़ती है, और वेदों की शिक्षाओं पर अमल करती है वहां सुख, शांति और समृद्धि स्थाई होती है। आखिर में चाणक्य कहते हैं कि इसी प्रकार जो मनुष्य अपने कार्यों और उपलब्धियों से संतुष्ट होता है उसका जीवन दुख और कष्टों से पूरी तरह से मुक्त जाता है। जिस जातक के पास ये तमाम सुख होते हैं उसके लिए यह धरती ही स्वर्ग के समान है। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!