दुश्मन भी हो जाएंगे आपके मित्र, मान लें चाणक्य की ये सलाह

Edited By Jyoti,Updated: 12 Sep, 2020 05:02 PM

chanakya niti in hindi

अपने जीवन में दोस्त तो हर कोई चाहता है, मगर दुश्मन की चाहत किसी को नहीं होती, क्योंकि शत्रु नाम ही ऐसा। जिस किसी के जीवन में भी शत्रु पैदा हो जाएं तो जीवन बर्बादी की कगार पर पहुंच जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अपने जीवन में दोस्त तो हर कोई चाहता है, मगर दुश्मन की चाहत किसी को नहीं होती, क्योंकि शत्रु नाम ही ऐसा। जिस किसी के जीवन में भी शत्रु पैदा हो जाएं तो जीवन बर्बादी की कगार पर पहुंच जाता है। अब ऐसे में हर कोई ये सोचता है कि भला इन अनचाहे दुश्मनों से अपने आप को कैसे बचाया जाए। तो आपको बता दें इसके लिए आपको अधिक सोचने की नहीं बल्कि आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में बताई गई उन बातों से रूबरू होने की है। जिसमें कोई भी व्यक्ति कैसे आसानी से अपने दुश्मनों को अपना मित्र बना सकता है।
PunjabKesari, Chanakya Niti in Hindi,Acharya Chanakya, Chanakya Niti Sutra, Chanakya Niti About Enemies, Hindu Shastra, Chanakya Gyan, Chanakya Success Mantra In Hindi, चाणक्य नीति सूत्र
बता दें आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान को अपने नीति सूत्र के रूप में दुनिया के सामने पेश किया था। जिसमें इन्होंने मानव जीवन से जुड़ी हर उस पहलू के बारे में लिखा है, जो अधिक महत्वपूर्ण होता है। तो वहीं इनके बारे में भी धार्मिक शास्त्रों में वर्णन किया है कि चाणक्य 1 योग्य शिक्षक होने के साथ-साथक एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। जिनकी नीतियों के दम पर चंद्रगुप्त ने मौर्य वंश जीत लिया था उसका साम्राट बन गया था। तो चलिए आपको बताते हैं चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया है, जिन्हें मानना वाला अपने शत्रु तक का दिल जीत सकता है।
PunjabKesari, respect, Self respect, विनम्रता
विनम्रता को बनाएं अपना सबसे बड़ा हथियार
अगर किसी व्यक्ति को अपने शत्रु पर वार करना हो तो उसे इसके लिए सबसे ताकतवार हथियार की मदद लेनी चाहिए, जो चाणक्य के अनुसार विनम्रता है। जी हां, चाणक्य के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वभाव में विनम्रता का भाव लाना चाहिए। क्योंकि चाहे दुश्मन हो या दोस्त हर किसी को विनम्रता से भरपूर व्यक्ति प्रिय होता है। ऐसे लोगों को समाज में सम्मान प्राप्त होता है। क्योंकि ऐसे लोग क्रोध से हर तरह से मुक्त होता है। जो व्यक्ति अपने क्रोध पर काबू पा लेता है तो, वो अपने जीवन का हर कार्य धैर्य के साथ संपन्न करने की क्षमता रखता है। क्योंकि अक्सर जब इंसान क्रोध में होता है उसे सही-गलत की पहचान नहीं रहती। तो अगर व्यक्ति के मन में विनम्रता का भाव होगा सामने वाले के क्रोध को झट से खत्म कर सकता है। 
PunjabKesari, truth, सत्य
इसके बाद चाणक्य कहते हैं हर व्यक्ति को हमेशा सत्य का साथ लेना चाहिए। चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल स्थिति में सत्य का साथ देता है उसे  वो कभी किसी प्रकार की मुसीबत में नहीं फंसता। झूठ बोलने व्यक्ति से हर कोई दूरी बनाकर रखना पंसद करता है। चो वहीं ऐसे लोग कभी अपने जीवन में किसी प्रकार का कोई बड़ा फैसली सही से नहीं ले पाता। जिस कारण हमेशा ठोकरें खाता है। सच बोलने वाले व्यक्ति का हर कोई सम्मान करता है साथ ही साथ हर क्षेत्र में सफल होता है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!