इन 7 पर आंख बंद करके किया जा सकता है भरोसा

Edited By Jyoti,Updated: 04 Apr, 2019 06:15 PM

chanakya niti in hindi

आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता, प्राचीन समय में इनकी नीतियों के दम पर ही चंद्रगुप्त मौर्य ने जीत पाई थी। उनकी नीतियां न केवल उस समय में नहीं बल्कि आज के समय में भी उतनी ही प्रभावशाली मानी जाती हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता, प्राचीन समय में इनकी नीतियों के दम पर ही चंद्रगुप्त मौर्य ने जीत पाई थी। उनकी नीतियां न केवल उस समय में नहीं बल्कि आज के समय में भी उतनी ही प्रभावशाली मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं चाणक्य द्वारा बताई गई ऐसै 7 चीजों के बारें में पर जिन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। कहा जाता है जो लोग इन पर भरोसा कर लेते हैं उनको कभी जीवन में असफलता का सामना नहीं करना पड़ता।

देवता-
देवी और देवताओं को लेकर दो तरह की सोच पाई जाती है-आस्तिक और नास्तिक। जो देव भक्ति में विश्वास रखते हैं उन्हें आस्तिक कहा जाता है और जो इनमें विश्वास नहीं करते उन्हें नास्तिक कहा जाता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि चाहे कितनी भी परेशानियों का सामना क्यों न करना पड़े लेकिन भगवान के प्रति आस्था रखने से उसका शुभ परिणाम अवश्य मिलता है। इसलिए सदैव इनके प्रति सकारात्मक सोच रखेँ।
PunjabKesari, देवता, Devta
तीर्थ-
ऐसा कहा जाता है कि तीर्थ स्थानों में स्वयं भगवान निवास करते हैं। यही कारण है कि तीर्थ स्थानों पर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। परंतु यहां इन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार व्यक्ति के मन में नकारात्मक भावना आ जाती है। कहते हैं कि ऐसी भावना के साथ तीर्थ यात्रा करने से मनुष्य को उसका पुण्य प्राप्त नहीं होता। इसलिए माना जाता है कि तीर्थ के लिए मनुष्य को हमेशा मन में अच्छी भावना रखनी चाहिए।

ब्राह्मण-
धार्मिक शास्त्रों में ब्राह्मणों को बहुत महत्व प्रदान है। किसी भी प्रकार का यज्ञादि या शुभ काम इनके बिना सम्पन्न नहीं किया जाता। कहते हैं जो लोग इन पर विश्वास नहीं करते, उनके प्रति अच्छी भावना नहीं रखते, तो उन्हें उनके द्वारा किया गया किसी भी दान-पुण्य काम का फल नहीं मिलता। इसलिए ध्यान रहे  कि कभी भी श्रेष्ठ और योग्य ब्राह्मणों का अपमान न करें।

PunjabKesari, Brahmin, ब्राह्माण
मंत्र-
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। आज के समय नासा भी इस बात से सहमत है कि सूरज जो घूम रहा है उसमें से ॐ की ध्वनि निकल रही है। कहते हैं कि मंत्र देवी-देवताओं के पास पहुंचने का सबसे सरल तरीका है। जो लोग शांत मन और पवित्र भावनाओं से भगवान के मंत्रों का जाप करते हैं उनकी सारी परेशानी खत्म हो जाती हैं।

ज्योतिषी-
ग्रहों की दशाओं को जातक की कुंडली दोष, और समस्याओं का समाधान करने वाला ज्ञाता व्यक्ति को ज्तोतिषी कहा जाता है। बहुत से लोग अपनी परेशानियों का हल पाने के लिए ज्योतिषी के पास जाते हैं। ऐसे में इनका कभी अपमान कभी नहीं करना चाहिए।
PunjabKesari, ज्योतिष, Jyotish
डॉक्टर-
कहते हैं कि बड़े से बड़े रोग का इलाज संभव है, ज़रूरत है केवल विश्वास रखने की। कई बार हम किसी भी अन्य कारणों से डॉक्टर के प्रति नकारात्मक हो जाती है। चाणक्य का कहना है कि अगर हमें अपने रोग से छुटकारा पाना है तो डॉक्टर पर विश्वास रखना चाहिए।

गुरु-
हर किसी को जीवन में सफलता पाने के लिए एक श्रेष्ठ गुरु का होना आवश्यक होता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में गुरु और उनके द्वारा दी गई शिक्षा पर विश्वास नहीं रखता है उन्हें कई कठियाइयों का सामना करना पड़ता है।
PunjabKesari, Guru, गुरु
Chaitra Navratri 2019 : घट स्थापना मुहूर्त और सबसे सरल पूजन विधि (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!