Chanakya Niti: असली मर्द में होते हैं ये 3 गुण

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Mar, 2020 02:02 PM

chanakya niti these 3 qualities are in real men

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित ग्रंथ चाणक्य नीति का पालन करने से जीवन में सफलताएं अवश्य प्राप्त होती हैं। कोई भी पुरूष अपने जीवन मे किन-किन कारणों से दुखी है तथा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित ग्रंथ चाणक्य नीति का पालन करने से जीवन में सफलताएं अवश्य प्राप्त होती हैं। कोई भी पुरूष अपने जीवन मे किन-किन कारणों से दुखी है तथा उसके लिए प्राप्त क्या करना है और किस कारण को प्राप्त करने के बाद उसे शांति मिलेगी,जीवन का भटकाव समझने के लिए तथा भटकने का कारण समझने के लिए सुख की तलाश कर रहे दुखी पुरूष भी पा सकते हैं शांति

PunjabKesari Chanakya Niti These 3 qualities are in real men

संतोषस्त्रिषु कर्तव्य: स्वदारे भोजने धने।
त्रिषु चैव न कर्तव्योऽध्ययने जपदानयो:।।
 
भावार्थ: अपनी स्त्री, भोजन और धन इन तीनों में संतोष करना चाहिए और विद्या पढऩे, जप करने और दान देने, इन तीनों में संतोष नहीं करना चाहिए।। 18।।
PunjabKesari Chanakya Niti These 3 qualities are in real men
 
भाव यह है कि दान, ईश्वर ध्यान और स्वाध्याय, इनमें कभी भी कंजूसी नहीं करनी चाहिए। जी भर कर दान देना चाहिए और पूर्ण मनोयोग से ईश्वर की आराधना और शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
 
आचार्य चाणक्य कहते हैं की स्त्री, भोजन और धन जैसा भी हमारे पास हो उसमें सदैव संतोष करना चाहिए। दूसरे की स्त्री पर अपनी नजर रखना, अपनी पत्नी होते हुए किसी अन्य स्त्री के साथ अपनी गृहस्थी बसाने के लिए लालियत रहना पुरूष के जीवन में भटकाव लाता है। 
PunjabKesari Chanakya Niti These 3 qualities are in real men
 
किसी भी पुरूष का शरीर देखकर मालुम हो जाता है कि वह कैसा भोजन करता है। भोजन के लिए तभी अच्छे पदार्थों का चयन करें जब उन्हें पचाने की शक्ति आप में हो। स्वाद से अधिक पौष्टिकता को महत्व दें।
PunjabKesari Chanakya Niti These 3 qualities are in real men
पुरूष द्वारा कमाए गए धन का उपभोग एवं व्यय करना ही धन की हिफाजत करना है। धन का प्रयोग अच्छे कामों में करना चाहिए और उतना ही धन अपने पास रखें जितनी अवश्यकता हो। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!