Business में तरक्की के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

Edited By Lata,Updated: 27 Aug, 2019 12:12 PM

chanakya policy

आचार्य चाणक्य अपने समय में अर्थशास्त्र व राजनिति के सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं। वर्तमान में भी उनके द्वारा बनाई गई नीतियां लोगों के काम आ सकती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आचार्य चाणक्य अपने समय में अर्थशास्त्र व राजनिति के सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं। वर्तमान में भी उनके द्वारा बनाई गई नीतियां लोगों के काम आ सकती है। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में उन नीतियों को अपना लेता है तो उसका जीवन सुधर सकता है और अपनी लाइफ में हर तरक्की को हासिल कर सकता है। चाणक्य ने अपनी अर्थनीति के द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य को एक नई दिशा प्रदान की थी। आज भी बहुत सारे बिजनेसमैन चाणक्य की अर्थनीति का अनुसरण कर रहे हैं। तो आइए आज हम भी जानते हैं बिजनेस को सफल बनाने के लिए चाणक्य की नीति के बारे में।
PunjabKesari, kundli tv
माना जाता है कि अगर किसी ने अपने जीवन में नया काम शुरू करना हो तो रिस्क लेना उसके लिए अति आवश्यक है। अगर वह यह सोच कर बैठा रहेगा कि अगर उसका बिजनेस न चला तो उसे नुकसान होगा। ऐसे तो वे कभी तरक्की नहीं कर पाएगा और न ही अपना कोई काम शुरू कर पाएगा। इसीलिए हर काम की शुरुआत में रिस्क लेना ही पड़ता है और इसके लिए कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। इससे उसे तरक्की में बाधा आएगी। 
PunjabKesari, kundli tv
चाणक्य कहना है कि एक बिजनेसमैन को अपना व्यवहार कुशल रखना चाहिए और हर काम संयम से ही करना चाहिए। साथ ही उसे अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। अगर इंसान अपने व्यवहार और वाणी में मधुरता नहीं लाएगा, तब तक वह अपने जीवन में सफलता नहीं पा सकेगा।
PunjabKesari, kundli tv
सफल बिजनेसमैन के लिए इंसान को लाभ और हानि दोनों के बारे में पता होना चाहिए। कहते हैं कि अपनी इनकम से अधिक खर्च करना समझदारी नहीं होती है। इसलिए अपनी आय को देखकर ही पैसा खर्च करना चाहिए। जो लोग अपनी इनकम से अधिक पैसा खर्च करते हैं वह हमेशा घाटे व कर्जें में ही डूबे रहते हैं।   

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!