चाणक्य नीति- यह एक दोष कर सकता है सभी गुणों को नष्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 02:38 PM

chanakya tips for better life in hindi

आचार्य चाणक्य एक ऐसे महान विद्वान थे, जिन्होंने अपनी कूटनीति के द्वारा साधारण चन्द्रगुप्त को मग्ध का राजा बना दिया था। चाणक्य ने ”चाणक्य नीति” नामक किताब लिखी। जिसमे ऐसी बातें बताई गई हैं जो मानव जीवन को एक सार्थक मोड़ देने  में सक्षम मानी जा सकती है।

आचार्य चाणक्य एक ऐसे महान विद्वान थे, जिन्होंने अपनी कूटनीति के द्वारा साधारण चन्द्रगुप्त को मग्ध का राजा बना दिया था। चाणक्य ने ”चाणक्य नीति” नामक किताब लिखी। जिसमें ऐसी बातें बताई गई हैं जो मानव जीवन को एक सार्थक मोड़ देने  में सक्षम मानी जा सकती है। आईए जानें चाणक्य द्वारा बताई उन्हीं में से कुछ एेसी महत्वपूर्ण बातें, जो किसी भी साधारण व्यक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं।

 

मूर्ख लोगों से कभी विवाद न करें
चाणक्य कहते है कि हमें कभी भी मूर्ख लोगों के साथ विवाद नहीं करना चाहिए। मूर्ख लोगों के पास बिल्कुल भी समझदारी नहीं होती अगर आप उनसे विवाद करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। ऐसे लोगों के साथ बहस होने पर आपकी इज्जत कम हो जाएगी। ऐसे लोग सामने वाले को मानसिक तौर पर कमजोर करने में सक्षम होते हैं। मूर्ख लोगों के साथ विवाद से बचना हो तो चुप रहें और अपने विवेक से काम लें। 


 
किसी को न बताएं अपनी कमजोरी
अधिकांश लोग अपने चहेतों को, अपने नजदीकी रिश्तो में अपनी कमजोरियां उजागर कर देते हैं जो उन्हें बाद में बड़ी महंगी पड़ती हैं। जब आपका जन्म होता है तब आप सिर्फ अकेले होते है। पैदा होते ही आपके सांसारिक रिश्तें शुरू हो जाते है। समय के साथ हम कई गहरे रिश्तें में बंध जाते हैं, ऐसे में हम अपनी कमजोरी अपने इन रिश्तो में बता देते हैं।  जो बाद में अन्य लोगों को भी पता चल जाती है। जो हमारे निजी जीवन के लिए ठीक नहीं होता। हर व्यक्ति की कोई न कोई कमजोरी जरुर होती है। ऐसे में कभी भी अपनी कमजोरी किसी को भी न बताएं। चाहे वह आपका दोस्त या आपकी पत्नी ही क्यों न हो। अपनी आत्मा के सम्मान के लिए इससे बचें।

 

एक दोष सभी गुणों को कर सकता है नष्ट 
जीवन में ऐसे बहुत से उदाहरण देखने को मिलते हैं जब लोगों के पास सुख-सुविधा, धन व वैभव होने के बावजूद भी वे कोई ऐसी गलती कर देते हैं जिनसे उनका स्वर्ग जैसा जीवन नरक बन जाता है। यह हमारे एक दोष के कारण हो सकता है भले ही आप में बहुत से गुण हो, आपका व्यवहार अच्छा हो, आप दयावान हो, आप समाजसेवी हो या आप पैसे वाले हो, आपकी समाज में बड़ी इज्जत हो, लेकिन अगर आपके अंदर एक छोटा सा भी दोष होगा तो वह आपका जीवन बर्बाद कर देगा। दोष जैसे, नशेबाजी करना, अय्याशी करना, घमंड करना या जुआ खेलना। इसलिए खुद में झांक कर देखें कि आपके अंदर कोई दोष तो नहीं है। अगर है तो उसे त्याग दें, वरना आपकी मेहनत से बनाई गई सारी इज्जत एक पल में ही मिट्टी में मिल सकती है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!