इन आदतों के कारण मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज़

Edited By Lata,Updated: 08 Feb, 2019 12:45 PM

change your behavior otherwise goddess lakshmi will be angered

वैसे तो धन का लोभी आज के समय में हर कोई होता है। हर कोई पैसा कामना चाहता है जिससे कि वे अपनी सब जरूरतों को पूरा कर सके।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
वैसे तो धन का लोभी आज के समय में हर कोई होता है। हर कोई पैसा कामना चाहता है जिससे कि वे अपनी सब जरूरतों को पूरा कर सके। हर व्यक्ति अपनी और अपने परिवार वालों की हर इच्छा को पूरा करना चाहता है। धन का अभाव होने से व्यक्ति बहुत सारी सुख-सुविधाओं का आनन्द नहीं उठा पाता है। कई बार इंसान दिन-रात बहुत मेहनत करता है लेकिन फिर भी उसे उसकी मेहनत का फल नहीं मिल पाता। पंरतु क्या कभी किसी ने सोचा है कि इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान के साथ नहीं करता उसके घर में धन का अभाव होने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही काम बताएंगे कि अगर कोई व्यक्ति वो काम कर लें तो मां लक्ष्मी उससे नाराज़ हो सकती है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
PunjabKesari, kundli tv, sleeping image
ज्यादा नींद लेना
जो व्यक्ति रोज सुबह देरी से उठता हो और रात में भी देरी से सोता हो तो उससे देवी लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती है। इस आदत को जितनी जल्दी हो सके छोड़ देना चाहिए वरना घर पर हमेशा परेशानियां और पैसे की कमी बनी रहती है।
PunjabKesari, kundli tv, deep daan
दीप जलाना
हर व्यक्ति को अपने घर के मंदिर में सुबह-शाम दीप दान करना चाहिए। कहते हैं कि जो लोग घर में दीपक जलाते हैं मां लक्ष्मी उन पर जल्द खुश होती है और अपनी कृपा उस घर पर हमेशा बनाए रखती हैं।  
PunjabKesari, kundli tv, anger image
अपशब्द बोलना
हर बात पर गुस्सा और अपशब्दों का प्रयाग करने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी हमेशा के लिए नाराज़ हो जाती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए ताकि कभी भी रिश्तों में कड़वाहट न आए। 

ब्राह्मण और शास्त्रों का अनादर 
जो व्यक्ति ब्राह्मण, संतों और गरीब व्यक्तियों की मदद करता है उस पर मां लक्ष्मी हमेशा अपनी कृपा बनाए रखती हैं। ब्राह्मण और शास्त्रों का अनादर करने वालों को नरक में जाना पड़ता है। 
PunjabKesari, kunldi tv, dirty clothes image
हमेशा गंदगी में रहना
वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि माता लक्ष्मी हमेशा उस घर में निवास करती हैं जहां हमेशा साफ-सफाई रहती हो तो व्यक्ति को हमेशा अपने आस-पास और खुद की भी सफाई रखनी चाहिए।

सुबह-शाम भोग-विलास करना
जो व्यक्ति सुबह-शाम भोग विलास में ही रहता हो तो उसे नरक की प्राप्ति होती है और लक्ष्मी जी उसका साथ छोड़कर चली जाती।
पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए ?(video)

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!