नवरात्रि 2020: पति पत्नी के संबंधों से लेकर बच्चों के जीवन में आएगा Positive Change अगर...

Edited By Jyoti,Updated: 15 Mar, 2020 01:01 PM

chant these mantras of devi durga to fulfill all your wishes

25 मार्च से इस साल यानि 2020 के चैत्र मास के नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं। जिसकी हर कोई ज़ोर-शोर से तैयारियों कर रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
25 मार्च से इस साल यानि 2020 के चैत्र मास के नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं। जिसकी हर कोई ज़ोर-शोर से तैयारियों कर रहा है। मां के आगमन के लिए एक तरफ़ लोग अपेन घर को सजाने संवारने में लगे हैं तो दूसरी ओर लोग नवरात्रि पर्व में माता रानी के आने की खुशी में बड़े-बड़े पंडाल आदि लगवाकर वहां संकीर्तन आदि का आयोजन करवाते हैं। बता दें 25 मार्च ये शुरू होकर 02 अप्रैल तक नवरात्रि चलेंगे। धार्मिक शास्त्रों में इन दिनों से जुड़ी कई मान्यताएं वर्णित हैं। जिनमें से इनकी पूजन विधि से साथ-साथ इनको कुछ खास मंत्रों के बारे में उल्लेख किया गया है। कहा जाता है इन मंत्रों का जाप करने से मानव को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। जी हां, नवरात्रि के इस खास व शुभ मौके पर हम आपको देवी दुर्गा से जुड़े कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताने वाले हैं जिनका अगर आप ने भी नवरात्रि में उच्चारण कर लिया तो आपकी भी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। तो चलिए देर न करते हुए जानते हैं इनके अद्भुत व चमत्कारी मंत्रों के बारे में- 

बता दें इन मंत्रों का जिक्र व उल्ले देवी भागवत् पुराण में भी मिलता है।

PunjabKesari, Navratri 2020, Chaitra Navratri 2020, Chaitra navratri rules, Chaitra Navratri, chaitra navratri 2020 date, chaitra navratri worship, Navratri 2020 march april, Devi Durga, Navratri Pujan, jyotish shastra, jyotish vidhya, navratri vrat, jyotish Astrology, Devi Durga Mantra, Mantra Bhajan Aarti
जो जातक लंबे समय से किसी तरह के कर्ज़े के नीचे दबा हो तो उसे इससे छुटकारे पाने के लिए नवरात्रि में देवी दुर्गा के निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है इससे तमाम कोशिशों जिनका कोई अच्छा रिजल्ट नहीं निकलता पूरी होने लगती हैं। 

मंत्र-
या देवि! सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

पैसों की परेशानी होना तो आम सी बात है, हर दूसरे इंसान के जीवन में इसकी कमी होती है। कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी इंसान के पास इसी कमी बनी ही रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इस नवरात्रि अपनी धन संबंधी सभी परेशानियों से मुक्ति के लिए निम्न मंत्र का उच्चारण करें। 

मंत्र-
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:।
स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।।

नवरात्र में काल भैरव ने मां दुर्गा से क्यों मांगा था मांस-मदिरासंतान प्राप्ति के लिएसंतान ज्यादातर बीमार रहती है या फिर अभी तक संतान सुख प्राप्‍त नहीं कर पाए हैं तो नवरात्र में आपको इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में आपको इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए।

मंत्र-
सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥
PunjabKesari, Results
एग्जाम्स के दिन चल रहे हैं। बच्चे अपने परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। मगर उनके मन में एक डर हमेशा बना रहता है कि उनकी द्वारा की गई मेहनत क्या रंग लाएगी। तो अगर आपके मन में भी ऐसा कोई डर है तो धार्मिक शास्त्रों में इसके लिए एक मंत्र दिया गया है जिसका नवरात्रि के दौरान जाप किया जाए तो अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं।
मंत्र-
ऊं ऐं हृं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।

हर किसी की यही कामना होती है कि उसके जीवन में केवल खुशियां ही खुशियां हों। इक कामना को पूरे करने के लिए नवरात्रि में निम्न मंत्र का जाप किया जाता है।

मंत्र-
प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि।
त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।

पति-पत्‍नी के बीच तनाव होना आम बात है। कभी न कभी किसी न किसी कारण दंपत्ति में झगड़ा हो ही जाता है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपके संबंध मधुर बने रहें तोे नवरात्र में हर रोज़ निम्न मंत्र का श्रद्धापूर्वक उच्चारण करें। 

मंत्र-
या देवि! सर्वभूतेषु शांति रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

इसके अलावा अपने मनपसंद लड़के या लड़की से शादी करने के लिए नवरात्रि में नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें, और देवी दुर्गा से अपने मनोकामना के पूरे होने की प्रार्छना करें। 

मंत्र-
पत्‍‌नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्।तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥
PunjabKesari, marraige, शादी

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!