Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Apr, 2018 08:58 AM
मंत्रों के उच्चारण से दैवीय शक्तियां बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं। नामुमकिन कामों को भी मुमकिन करने की सामर्थ्य इनमें शामिल होती है। धर्म ग्रंथों में बहुत सारे ऐसे मंत्र हैं जिन्हें प्रतिदिन बोलने से हर मुश्किल काम पर विजय पाई जा सकती है और
मंत्रों के उच्चारण से दैवीय शक्तियां बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं। नामुमकिन कामों को भी मुमकिन करने की सामर्थ्य इनमें शामिल होती है। धर्म ग्रंथों में बहुत सारे ऐसे मंत्र हैं जिन्हें प्रतिदिन बोलने से हर मुश्किल काम पर विजय पाई जा सकती है और खुशहाल जीवन को भोगा जा सकता है। घर बड़ा हो तो घर में कच्चा स्थान जरूर रखें। अगर यह जगह घर के बीचों-बीच हो तो उसमें तुलसी का पौधा लगाने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती और सभी दैवीय शक्तियां आपके घर को सुरक्षा प्रदान करती हैं। यदि घर छोटा है तो गमले में तुलसी लगाएं। सुबह शुद्ध होकर तुलसी को जल दें। फिर तुलसी की जड़ से गिली मिट्टी को लेकर अपने मस्तक पर धारण करें। ऐसा करने से गंगा, यमुना, सरस्वती और समस्त पवित्र नदियों का कृपा प्रसाद प्राप्त होगा। फिर गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
तुलसी सेवा करते समय मन ही मन इस नामाष्टक मंत्र का जाप करें-
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
हर काम होगा आसान करें ये उपाय
रोज किसी को कुछ न कुछ दान दें लेकिन दान लेने वाले को घर की दहलीज में न आने दें। ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर आपके भाग्यधन में वृद्धि करेंगी।
घर में जितने दरवाजे हों, उनमें तेल डालते रहें। ध्यान रहे कि कोई दरवाजा खोलते समय आवाज न हो। ऐसा करने से दरवाजे से लक्ष्मी का प्रवेश होता है। दरवाजे से आवाज होने से लक्ष्मी नहीं आती है।
पूजा घर में कलावा (रक्षा) डालकर दीप जलाने से लक्ष्मी का आगमन नियमित होने लगता है। कलावे का लाल रंग लक्ष्मी जी को बहुत प्रिय है।