Char dham Yatra 2022: तीर्थ यात्रियों को मिलेगा एक लाख का बीमा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jun, 2022 08:41 AM

char dham yatra

उत्तराखंड के चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री  के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

देहरादून: उत्तराखंड के चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री  के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज की पहल पर आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति ने बीमा प्रीमियम का बीड़ा उठाया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति दिल्ली के संस्थापक भी हैं। 

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जोशीमठ ( बदरीनाथ) उखीमठ( केदारनाथ) बड़कोट( यमुनोत्री), भटवाड़ी ( गंगोत्री) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मंदिर परिसर में क्षेत्र में किसी दुर्घटना पर यह बीमा कवर दिया जायेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!