शनि के चंद्रमा टाइटन पर दिखी पृथ्वी जैसी विशेषताएं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 01:41 PM

characteristics like saturns moon titan on earth

न्यूयार्क: नासा के कसीनी अंतरिक्षयान से प्राप्त डेटा का इस्तेमाल करते हुए अंतरिक्ष विज्ञानियों ने शनि के चंद्रमा टाइटन का एक वैश्विक मानचित्र तैयार किया है और पाया कि इसकी भौगोलिक विशेषताएं पृथ्वी से काफी मिलती जुलती हैं। इन मानचित्र में विभिन्न...

न्यूयार्क: नासा के कसीनी अंतरिक्षयान से प्राप्त डेटा का इस्तेमाल करते हुए अंतरिक्ष विज्ञानियों ने शनि के चंद्रमा टाइटन का एक वैश्विक मानचित्र तैयार किया है और पाया कि इसकी भौगोलिक विशेषताएं पृथ्वी से काफी मिलती जुलती हैं। इन मानचित्र में विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई टाइटन की सभी स्थलाकृतियों को शामिल किया गया है। इसमें टाइटन पर नये पहाड़ों समेत कई नई स्थलाकृतियों का खुलासा हुआ। इनमें से कोई पहाड़ 700 मीटर से अधिक की ऊंचाई का नहीं है। यह मानचित्र टाइटन की स्थलाकृतियों की ऊंचाई एवं गहराई का भी वैश्विक चित्रण करता है, जिससे वैज्ञानिक यह पुष्टि कर पाए कि टाइटन के भूमध्यरेखा क्षेत्र में मौजूद दो स्थान वास्तव में गड्डे हैं। जो संभवत: या तो काफी पुराने हैं, या सूखे हुए समुद्र अथवा क्रायोवोल्कैनिक प्रवाह हैं। इसमें खुलासा हुआ है कि टाइटन के बारे में हमारी पहले की जो समझ थी उसकी तुलना में यह काफी हद तक चपटा और कहीं अधिक समतल है, साथ ही इसके आवरण की मोटाई में भी पहले की तुलना में अधिक भिन्नता है। अमेरिका में कॉरनेल यूनिर्विसटी से पॉल कोरलाइंस ने कहा, ‘‘कार्य का मुख्य बिंदु था कि वैज्ञानिक समुदाय इस्तेमाल के लिए एक मानचित्र तैयार करें।’’ यह मानचित्र टाइटन के जलवायु का प्रतिरूपण करने वालों, टाइटन के आकार एवं गुरुत्वाकर्षण के अध्ययन एवं अंदरूनी प्रतिरूपों की जांच के साथ जमीन की आकृति के रूपों का अध्ययन करने की इच्छा रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण होगा। अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पाया कि टाइटन के तीन समुद्र समान समतल सतह साझा करते हैं। इसका तात्पर्य है कि पृथ्वी के महासागर के समान ही समुद्र स्तर का निर्माण करते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!