खाना खाते समय करें इस दिशा का चुनाव

Edited By Lata,Updated: 11 Aug, 2019 11:44 AM

choose this direction while eating

घर बनाने से पहले हर कोई चाहता है कि वह अपने नए घर को खुब अच्छे से सजाए। इसके लिए इंसान मेहनत भी करता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
घर बनाने से पहले हर कोई चाहता है कि वह अपने नए घर को खुब अच्छे से सजाए। इसके लिए इंसान मेहनत भी करता है। लेकिन हर इंसान को वास्तु को ध्यान में रखकर ही घर की हर चीज़ बनानी चाहिए। वास्तु का असर हमारे दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। हम क्या करते हैं, कैसे करते हैं और हर चीज़ के लिए किस दिशा का चुनाव करते हैं, ये सब वास्तु में शामिल होता है। अगर हम किसी भी चीज़ को लेकर वास्तु के हिसाब से सही दिशा को नहीं चुनेंगे तो घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है। तो आज हम आपको खाने के लिए सही दिशा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कि आप घर का वास्तु दोष खत्म कर सकते हैं।   
PunjabKesari, kundli tv
वास्तु के अनुसार हर इंसान को खाना जमीन पर बैठकर खाना चाहिए और खाते समय अपना मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वहीं अगर आप डायनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे हैं तो पूर्व दिशा ही बेहतर रहेगी। 

खाना खाते समय घर के सदस्यों को हमेशा उत्तर या पूर्व की ओर व घर में आएं मेहमानों को दक्षिण या पश्चिम की ओर बिठाना चाहिए। 

डायनिंग टेबल के ऊपर हमेशा फल या मिठाई या खाने की कोई सामग्री रहने दें, इससे घर में कभी भी खाने की कमी नहीं होगी।
PunjabKesari, kundli tv
टेबल के ठीक सामने हमेशा एक दर्पण लगाना चाहिए, जब भी किसी स्थान के सामने दर्पण लगाया जाता है, तो उस स्थान की समृद्धि बढ़ती है। 

खाना खाने से पहले हमेशा भगवान को पहले भोग लगाना चाहिए उसके बाद ही खाना खाना चाहिए। इससे घर में अन्नपूर्णा का वास रहेगा। 

खाना खाते समय कभी भी टीवी या मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे अन्न का अपमान होता है और न ही किसी से बात करनी चाहिए। 

भोजन करते समय अखबार पढ़ने से भी अन्न का अपमान माना जाता है। इसलिए सब काम छोड़कर पहले भाजन ही करना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv, dinning table
डायनिंग टेबल पर ज्यादा देर तक जूठा बर्तन न रखें, खाने की टेबल को हमेशा साफ-सूथरा रखें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!