Christmass Tree को घर लाने से पहले जरूर जाने लें ये बातें

Edited By Jyoti,Updated: 22 Dec, 2021 01:58 PM

christmas vastu tips

प्रत्येक वर्ष नए साल के आगमन की कुछ दिन पहले जहां हिंदू पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर को साल के सबसे बड़े दिन के रूप में देखा जाता है। तो वही ईसाई समुदाय के लोग इस दिन भगवान ईसा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक वर्ष नए साल के आगमन की कुछ दिन पहले जहां हिंदू पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर को साल के सबसे बड़े दिन के रूप में देखा जाता है। तो वही ईसाई समुदाय के लोग इस दिन भगवान ईसा मसीह का जन्मदिन मनाते हैं। वर्तमान समय की बात करें तो आज यह पर्व सिर्फ किसी देश भर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत धूमधाम से मनाया जाने लगा है। ईसाई धर्म के ग्रंथों में किए वर्णन के अनुसार इस दिन मां मरियाम ने प्रभु यीशु को जन्म दिया था। इसी उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष में स्वर्ग दूतों ने फर्म के पेड़ों को रोशनी या और सितारों से सजाया था। इसके अलावा इस दिन से अन्य प्रकार की कई परंपरा एवं मान्यताएं जुड़ी हुई है पूर्ण राम जिनमें से एक है क्रिसमिस ट्री को सजाना। बताया जाता है कि प्रभु ईसा मसीह की याद में क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर को लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री को अनेक प्रकार से सजाते है तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य बातें।


वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस ट्री को घर में लाने से वास्तु दोष का खात्मा होता है। तथा घर के सदस्यों की जीवन में खुशियां आती हैं।


वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि क्रिसमस ट्री का ऊपरी भाग तिकोना तथा ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होना अच्छा माना जाता है। वास्तव में इसे तरक्की उन्नति आदि का प्रतीक बताया गया है। जो व्यक्ति अपने घर में क्रिसमस ट्री को लगाता है उसके जीवन में तरक्की व उन्नति दोनों की प्रगति साथ-साथ होती है।


क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। कहा जाता है कि जितना क्रिसमिस ट्री अधिक खूबसूरत दिखाई देता है उतना ही के घर में रह रहे लोगों के जीवन में सकारात्मकता लाता है। इसके घर में होने से नकारात्मकता दूर होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता रहता है।

काफी लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री को लगा तो लेते हैं परंतु इस बात से अनजान होते हैं कि इसे किस दिशा में लगाना सही होता है। तो बता दे वास्तु के अनुसार क्रिसमिस ट्री को घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा को मुख्य तौर से सकारात्मकता की दिशा माना गया है।


क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को कलरफुल लाइट से सजाना चाहिए। ऐसा माना जाता है इससे घर में बच्चों की आयु में वृद्धि होती है तथा स्वास्थ्य बेहतर होता है।


इसके अतिरिक्त बताया जाता है कि क्रिसमिस ट्री पर लगाए जाने वाले सितारे जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करते हैं। तो वही इस पर लगे खिलौने आदि घर में खुशहाली और उन्नति लाते हैं परंतु ध्यान रखें इस विषय पर लगाए जाने वाले खिलौनों को बाद में बच्चों में वितरित कर देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!