Saturday को श्मशान में करें ये उपाय, ऊपरी कसर और जादू टोने से घर होगा मुक्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 10:48 AM

clean the obstructed house and get rid of ghosts

घर में रुपए-पैसे, गहने अपने आप गुम हो जाते हों, घर में बर्तन इत्यादि अपने आप गिरते हों और टूटते हों, अशांति हो, बरकत न हो, अचानक घर में बदबू फैल जाती हो, यह सब ऊपरी कसर की

घर में रुपए-पैसे, गहने अपने आप गुम हो जाते हों, घर में बर्तन इत्यादि अपने आप गिरते हों और टूटते हों, अशांति हो, बरकत न हो, अचानक घर में बदबू फैल जाती हो, यह सब ऊपरी कसर की निशानियां हैं। नीचे लिखे उपायों में शर्तियां 40 दिन में ऊपरी बाधा भी दूर होंगी और शांति समृद्धि भी होगी। 


नित्यप्रतिदिन सूर्यास्त के समय स्नान करके किसी साफ मांजे हुए बर्तन में गाय का ताजा 200 ग्राम दूध लेकर उसमें 9 बूंद शहद डालो, घर के सभी कमरों में ऊपर से नीचे किसी पुष्प के द्वारा छींटा दो जो बच जाए उस को घर के बाहर दाएं हाथ उंडेल दो। 


गर्म कच्चे कोयले पर एक चम्मच गुग्गल, लोबान, हरमल डाल कर, सारे घर, मकान  दुकान में धूने दो। 40 दिन लगातार करने से यकीनन लाभ होगा। 


हर शनिवार किसी श्मशान से 2 लीटर पानी भर के ले आओ, एक पत्ता पीपल का भी तोड़ के ले आओ, पानी को किसी मिट्टी के घड़े में भर लो ढक्कन भी लगा कर घर के नार्थ ईस्ट कोने में रख दो, पीपल के पत्ते को तकिए के गिलाफ में डाल दो। 7 दिन बाद अगले शनिवार घड़े को वापस श्मशान में पीपल के नीचे डाल दो, पीपल का पत्ता भी वहीं पीपल के नीचे रख दो। दोबारा फिर 2 लीटर पानी भरो और एक पीपल का पत्ता तोड़ कर घर ले जाकर पानी के घड़े में डालो, पत्ता तकिए के गिलाफ में रख दो। ऐसा 7 शनिवार करो, 7वें शनिवार घड़ा पानी और पीपल के पत्ते समेत श्मशानघाट में पीपल के नीचे रख आओ। यह उपाय करने से भूत प्रेत, ऊपरी कसर, जादू टोना सब हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।   
                                                                                                                                                                      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!