Live भविष्यफल: अस्त पड़े हुए बुध, 5 राशियों को करेंगे सुस्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 08:17 AM

आज का शुभाशुभ: बुधवार दी॰ 11.10.17 चंद्र वृष राशि व मृगशीर्ष नक्षत्र, भाग्यांक

आज का शुभाशुभ: बुधवार दी॰ 11.10.17 चंद्र वृष राशि व मृगशीर्ष नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, नैऋत्य कोण, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का विशेष उपाय: स्वयं में शक्ति जगाने के लिए दही पर काली मिर्च छिड़क कर देवी मंदिर में चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय दृढव्रताय नमः ॥ इससे मन में दृढता आती है।


मेष: जन संपर्क से लोगों में साख कायम होगी। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

वृष: आर्थिक विषमता मिटाने में मदद मिलेगी। विचार कर इन्वैस्टमैंट करें। निवेश का अधिग्रहण होगा। देनदारी हेतु व्यवस्था करनी पड़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

मिथुन: रिलेशनशिप मानसिक परेशानी व समस्या देंगे। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। स्टुडैंट्स प्रतियोगिता में सफल रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कर्क: पार्टनर से सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति होगी। व्यापारियों व प्रोफैशनल्स को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग मजेंटा, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

सिंह: उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पैंडिंग वर्क निपटेगा। भावनाओं पर संयम रखें व स्थिति का धैर्य से सामना करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कन्या: शारीरिक थकान रहेगी। परिचित समस्या के समाधान में सहयोग देंगे। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। अधिकारीयों से विवाद होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

तुला: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। कीमती चीज को पाने की इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे। चोट लगने व आलोचना के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

वृश्चिक: बिजनैस में प्रॉफिट होगा। मित्रों से लाभ होगा। समारोह में हिस्सा लेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशल वर्क में इंटरेस्ट बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

धनु: बिजनैस डील्स में सफल रहेगी। मन चाहे पार्टनर से संबंध जुड़ेंगे। निजी संबंध मजबूत होंगे। पैंडिंग वर्क पूरा होगा। वादों से न मुकरें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग सिल्वर, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मकर: व्यावसायिक विचारधारा मन में आएगी। साहित्य संबंधित आर्टिकल्स में सृजनात्मकता आएगी। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: विलासिता से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। रोमांस प्रगाढ़ होगा। जोखिम भरा निवेश टालें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग सिल्वर, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!