राशिफल: जानें, किन राशियों पर होगी शुभ ग्रहों की नजर

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 28 Apr, 2018 08:12 AM

मेष-  मेष राशि वालों आज का दिन कुछ खास है क्योंकि आज आप समय से पहले ही ऑफिस पहुंच जायेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो जायेगा और आप उर्जा से भरे रहेंगे। बिजनेस में राजनितिक संबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

मेष-  मेष राशि वालों आज का दिन कुछ खास है क्योंकि आज आप समय से पहले ही ऑफिस पहुंच जायेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो जायेगा और आप उर्जा से भरे रहेंगे। बिजनेस में राजनितिक संबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्यार के लिए समय बेहतरीन है, पार्टनर कोई सर्प्राइज़ दे सकता है।  मन में चल रही उलझनों को शेयर करने से बात बन जायेगी। किसी से प्‍यार का इज़हार करना है तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा। कठिनाईयों का समझदारी के साथ सामना करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। 


वृष- वृष राशि वालों पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलने से आप राहत महसूस करेंगे।  कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रंशसा मिलने के भी चांस बन रहे हैं। आज किस्मत आपके साथ है जो चाहेंगे वो पा लेंगे। समय अच्‍छा बीतेगा, बेशर्ते आप तनाव से दूरी बनाए रखें। स्टूडेंट के लिये भी समय अच्छा है, लंबे समय से जिस परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का आप इंतजार कर रहे थे, वह नतीजे आपके पक्ष में होंगे। जॉब तलाश कर रहे हैं तो दोस्तों की मदद से आप जल्द ही जॉब ज्वाइन कर सकते हैं।
  

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिये काफी अच्छा साबित होगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खास है आप की पॉज़िटिव सोच घर के लोगों में खुशी का माहौल बनाएगी। भाई-बहनों के भविष्य की चिन्ता रहेगी लेकिन कुछ समय के बाद सब ठीक हो जायेगा। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है। आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। बस इसी तरह चलते रहें, आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। 


कर्क- कर्क राशि वालों आज आप का दिन भावुकता से भरा रहेगा। दोस्तों और घर में  सबको प्यार बांटेंगे। घर पर मौज-मस्ती भरा दिन बिताएंगे। आप अपने परिवार की सुख शांति को पहचानेंगे। मित्रों द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। आज दोपहर बाद आपको कोई शुभ समाचार मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। लवमेट से प्यार मिलेगा। वर्क प्लेस में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
 

सिंह- आज आप पूरे दिन काफी एक्टिव रहेंगे। हर काम को बड़ी आसानी से पूरा करेंगे ।  मित्रों के साथ घूमने का समय निकाल लेंगे। अपनी सकारात्मक ऊर्जा से सभी को हैरान कर देंगे। आपकी किस्मत का तारा आपको कुछ ख़ास सक्सेस देगा। काम में सफलता मिलने से पर्सनालिटी काफ़ी इम्प्रेसिव रहेगी।  यदि आप विदेशी संस्थाओं से सांझेदारी रखते हैं तो समय अच्छा है। अपने व्यापार को बढ़ाने में इस मौके का इस्तेमाल करें। आप पायेंगे कि मेहनत का फल मिलने लगा है।


कन्या- आज मेहनती लोगों को उनकी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा भी रहेगा, बातों को टालना अच्छा रहेगा। दिन भर के काम और यात्रा से  थकान हो सकती है। दिन भर आप काफ़ी बिज़ी रहेंगे। आज कुछ नया करने में समय न बितायें मन शांत रखें। आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा मगर शाम अच्छी बीतेगी। जीवन साथी को खुश करने के लिये उससे किया हुआ वायदा पूरा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा रात मे नींद अच्छी आयेगी।
   

तुला- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप अपनी तकनीकी योग्यता के दम पर लम्बे समय से चली आ रही समस्या का हल निकाल ही लेंगे और इससे आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ भी होगा। आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय आप खुद ही लें अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिये दिन अच्छा रहेगा। बरगद के पेड़ की सात परिक्रर्मा करें, यह आपके आत्म विश्वास को मजबूती देगा।


वृश्चिक- आज नये व्यापार में पैसा लगाने से फायदा होगा। अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं उन्हें आज किसी मुकदमे में बड़ी सफलता मिलने वाली है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सक्रीय रूप से जुट जायें।  अब समय आ गया है सकारात्मक कार्यों से सफलता पाने का, आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामयाबी आपके कदम चूमेंगी। दाम्पत्य सम्बन्ध पहले से और भी मजबूत होंगे। बातचीत से सभी समस्याओं का हल निकाल लेंगे। 


धनु- आज आपका उत्साह सभी कामों को करने में मददगार होगा। आप अपने दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करेंगे। सारे काम बड़ी आसानी से पूरे होंगे। जिस काम को करना चाहें आज रिस्क ले लें। सफलता आपका इन्तजार कर रही है। व्यापार से संबन्धित किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आप को धन लाभ से सम्बंधित किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके प्रतिद्वंदी भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नज़र आएंगे।


मकर- मकर राशि वालों आज आप अपने कार्यों से ऑफिस में सभी के फेवरेट बन जाएंगे। दिन भर अच्छे मूड में रहेंगे। खुद को बेस्ट दिखाने की कोशिश आज सफल होगी। करियर को नई उड़ान मिल सकती है। बच्चों के प्रति स्नेह का भाव रहेगा। घर के बुजुर्ग स्वस्थ रहेंगे और आपसे प्रसन्न भी रहेंगे। आय के नए- नए सोर्स बनने से आप काफी व्यस्त रहेंगे। लवमेट को समय न दे पाने से थोड़ा मन मुटाव हो सकता है।


कुम्भ- आज आपकी छवि आपके द्वारा किये गये रचनात्मक कार्यों से और भी निखर कर सामने आयेगी। आपका प्रबल व्यक्तित्व दुनिया को बदल देगा।  नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें, कामयाबी ज़रूर आपके साथ होगी। यह समय आपके लिये भाग्योदय का है, जिसका आप बहुत दिनों से इन्तजार कर रहे थे। आज खुद को प्रकृति के करीब पाएंगे अध्यात्म से मन को शांति मिलेगी। स्टूडेंट को आज एग्जाम में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने के आसार बनेंगे।


मीन- मीन राशि वालों के दिन की शुरुआत आज कुछ घरेलू खर्चों से होने वाली है। चिन्ता की ज़रूरत नहीं, दिल खोलकर खर्च कीजिए शाम तक शेयर बाजार आपको बड़ा मुनाफा दे सकता है। कारोबार में भी बढ़ोतरी के योग बन रहें हैं। आज आप अनचाही  यात्रा पर जाने वाले हैं, जहां थोड़ी परेशानियों में फंसने की आशंका है। घूमने या शॉपिंग का प्लान भी बना सकते हैं। हेल्थ के प्रति सतर्क रहें हो सके तो सुबह वार्क पर जाएं।  खुश रहने की कोशिश करें टेंशन न लें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!