भविष्यफल- शुक्र देंगे बड़ा फायदा

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 04 May, 2018 08:18 AM

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि 04.05.18 चंद्र सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल प्रातः 9.00 से प्रातः 10.30 तक।

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि 04.05.18 चंद्र सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल प्रातः 9.00 से प्रातः 10.30 तक।


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय खद्योताय नमः ॥ इस शनि मंत्र से व्यक्ति का भग्यौदय होता है।


आज का विशेष उपाय: भाग्य में वृद्धि के लिए शनि के मंदिर में पीपल के पत्ते चढ़ाएं।


मेष: परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा हैं। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्दी अवश्य मिलेगी।


वृष: व्यापार के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में मीटिंग्स होंगी। पेंडिंग बिल समय पर भरें। तकनीकी लोगों से बात कर समस्या सुलझाएं।


मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिज़नेस में अटेंशन ज़रुरी है। रोज़गार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य होकर मन काबू में रखें।


कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोन पर तत्काल एक्शन लें। प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जाॅय करेंगे।


सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।


कन्या: व्यापारिक लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण का कारण बनेगी। जुगाड़बाज़ी से तकनीकी फॉल्ट सुधारने में सफल रहेंगे।


तुला: किसी बात को प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा। रोजगार या नौकरी की समस्याएं सुलझेंगी।


वृश्चिक: समय हालात में आसानी लाएगा। बिज़नेस की समस्याओं का हल निकलेगा। पार्टनर संग शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा।


धनु: नवीन कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी। 


मकर: बिज़नेस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवेंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइज़ करेंगे। शाम तक परिजनों से खुशख़बरी मिलेगी।


कुंभ: क्रिएटिव वर्क में दिन बीतेगा। मन साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिज़नेस में नए इन्वेस्टमेंट न करें। फॅमिली संग डिनर करने जाएंगे।


मीन: तत्काल धन-लाभ की संभावना है। हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। बिना अपोइंटमेंट लिए मीटिंग्स न रखें। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!