भविष्यफल: शिव शम्भू देंगे खुशियों का उपहार

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 07 May, 2018 08:19 AM

सरकारी तंत्र की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थक्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।

मेष: सरकारी तंत्र की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थक्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।

वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 

मिथुन: पूरे कांफिडेंस से मेहनत करने में जुट जाएंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगें। विचारों में गंभीरता आएगी। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी व काम में अड़ंगा भी पड़ेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।

कन्या: राजनीति में उन्नति होगी। ठोस संगठन से जुडने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा।

तुला: प्रयासों से अर्थक्षेत्र सुधरेगा। ज्युनियर की गलतियां माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। 

वृश्चिक: प्रियजनों की चिंता सताएगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग करेंगे। 

धनु: कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। सही समय पर कार्य प्रारंभ करेंगे। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे।

मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आयेंगे।

कुंभ: गुड न्यूज़ मिलने के योग हैं। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा।

मीन: उलझनों में फसें रहेंगे। प्रेमी हेतु उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सूझबूझ से काम लेंगे।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!