भविष्यफल- शुभ मंगल दूर करेगा अमंगल

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 08 May, 2018 08:09 AM

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दिनांक 08.05.2018 चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 3 से शाम 4.30 तक।

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दिनांक 08.05.2018 चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 3 से शाम 4.30 तक।

आज का महामंत्र: ॥ क्रीं भौमाय सुखिने नमः॥ इस मंगल मंत्र से सुखों में वृद्धि होती है।

आज का विशेष उपाय: समस्याओं के नाश हेतु हनुमान मंदिर में पान का बीड़ा चढ़ाएं।

मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पेंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। 

वृष: नये काम के प्रारंभ में रुकावटें आएंगी। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।

मिथुन: कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क: ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।

सिंह: बुद्धिमत्ता से समस्याएं निपटेंगी। पारिवारिक एकता के लिए मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।

कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे।

तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ होगा। 

वृश्चिक: रचनात्मक योजनाओं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकार उलझन पैदा होगी। 

धनु: प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।

मकर: आखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेम संबंधों में मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकार कर संबंधों में क्षमा याचक बनें।

कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में सफलता मिलेगी। मन अनेक विचारों से ग्रस्त रहेगा। सृजनात्मकता का लाभ उठाएं। पेंडिंग वर्क समयानुसार पूरा होगा।

मीन: नकारात्मक विचारों को त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!