Kundli Tv- एंद्र योग: ये राशि वाले रात को न निकलें घर से बाहर

Edited By Jyoti,Updated: 13 Sep, 2018 01:45 PM

मेष राशि वालों आज आप काम में तेजी दिखाएंगे, जिससे आप आगे सभी योजनाओं में सफल होंगे। आज आप माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को आज कोई सुंदर गिफ्ट मिलेगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों आज आप काम में तेजी दिखाएंगे, जिससे आप आगे सभी योजनाओं में सफल होंगे। आज आप माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को आज कोई सुंदर गिफ्ट मिलेगा। आज हेल्थ पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 3


वृष वालों आज राजनीति के क्षेत्र में आपकी पहचान बनेगी। दोस्तों से मदद मिलेगी। दुश्मनों की संख्या भी बढ़ेगी। आपके बड़े भाई को जबरदस्त धन लाभ हेगा। इस राशि की महिलाएं जीवन में आगे बढ़ेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लें। 
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 5


मिथुन राशि वालों किस्मत आज आपको बहुत कुछ देने वाली है। आज आप आर्थिक रूप से बहुत मज़बूत रहेंगे। दोस्तों की भी मदद करेंगे लेकिन आज थोड़ा सतर्क रहें।आज अपने दोस्त को भी अपनी कमज़ोरी न बताएं, आपका ही नुकसान हो सकता है। 
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 2


कर्क राशि वालों आज का दिन आपको फायदा देने वाला है। नया घर खरीद सकते हैं। आप अपनी पेंडिंग योजना को आज पूरा कर लेंगे। बड़े भाई से मदद मिलेगी। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है। आप लाइफ पार्टनर के साथ टूर पर जा सकते हैं। आज आप हेल्थी महसूस करेंगे। 
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 6


सिंह राशि वालों आज आपको फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी से सुबह-सुबह गिफ्ट मिलने वाला है। आज आपके बाॅस आपकी प्रशंसा करेंगे। लाइफ पार्टनर से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। 
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 4


कन्या राशि वालों आज आप नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। वर्क प्लेस पर बॉस से डांट पड़ सकती है। काम में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से संबंध पहले से बेहतर होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को जबरदस्त फाइनेंशियल बेनिफिट्स होने वाला है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 2


तुला राशि वालों आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेल-कूद और मौज़-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज एक सुपारी दिनभर अपने पास रखें। 
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 2


वृश्चिक राशि वालों आज फ्रेंड्स के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। आज किसी प्रॉपर्टी के पेपर पर साईन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। 
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 8


धनु राशि वालों आज आपके दोस्त हर काम में आपकी हेल्प करेंगे। कारोबार चमकेगा, धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय काफी महत्वपूर्ण है। दही चीनी खाकर घर से निकलें तो काम बनेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें और अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 6


मकर राशि राशि वालों आज आपका नज़रिया प्रोग्रेसिव रहेगा। आज आप अपने बच्चों के लिए कपड़े की शॉपिंग करेंगे। जो लोग कॉन्ट्रैक्टर्स हैं उन्हें आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज शाम माता के मंदिर ज़रूर जाएं और वहां किसी गरीब को खाना खिलाएं। आपका सुख और सौभाग्य बढ़ेगा। 
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 6


कुंभ राशि वालों वर्क प्लेस पर आपकी एक खास पहचान बनेगी। आप एनर्जी से भरे रहेंगे। महिलाएं आज जमकर शटपिंग करेंगी। जो लोग इंजीनियर हैं उन्हें जॉब का नया ऑफर मिलेगा इस राशि के बच्चे बहुत ही पोलाइट रहेंगे। माता-पिता की राय और उनका आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें। 
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 7


मीन राशि वालों आज पूजा-पाठ में आपका मन लगा रहेगा। धार्मिक स्थान पर कुछ दान करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज सोशल वर्क में पार्टिसिपेट करेंगी। परिवार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में प्रॉपर बैलेंस  बनाकर रखना होगा। आज तुलसी का एक पौधा अपने घर पर गाएं। 
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 1
अगर आपका जन्म सुबह 6 से 8 के बीच हुआ है तो आप में हैं ये खूबियां (देखें Video)

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!