राशिफल: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में आना, संडे को बनाएगा सुहाना

Edited By ,Updated: 05 Nov, 2016 09:24 AM

daily rashifal

दैनिक शुभाशुभ: 06.11.16 रविवार चंद्र धनु राशि व उत्तराषडा नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 06.11.16 रविवार चंद्र धनु राशि व उत्तराषडा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिणपश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। 

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दिन को बेहतर बनाने हेतु हल्दी मिले पानी से सूर्य को अर्ध्य दें।


मेष: पराक्रम व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्यों में गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

वृष: इच्छित प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रबल भाग्य से बिगड़े हुए काम बनेंगे। जायदाद के मामले सुलझेंगे। कारोबार में नए स्रोत जुडेंगें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मिथुन: बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रोपर्टी में निवेश से फायदा नहीं होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कर्क: दोस्तों के व्यहवार से हैरानी होगी। जटिल कार्य में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। तनाव मे राहत मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

सिंह: भाग्य से ज़्यादा उम्मीद न लगाएं अन्यथा हताश होंगे। प्रेम संबंधों में तनाव व गलतफहमी भी पैदा होगी। व्यय अत्यधिक हो सकता है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक। 

 

कन्या: जरूरी काम आसानी से बनेंगे। परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे। डिनर पर बहार जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: कम दामों के लालच में घटिया चीज खरीदने से बचें। रोमांस हेतु दिन अच्छा है। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

वृश्चिक: फाइनैंस से जुडे़ कागजात संभालें। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। प्रेमी को पूरा समय देंगे। परिजनों से काम की राय मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

धनु: सारा काम निपटाएंगे। आर्थिक उलझन से बोझ पड़ेगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। प्रतिकूल समाचार से मन अशांत रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

मकर: प्रभाव में वृद्धि होगी। समारोह में भाग लेंगे। गलत व्यक्ति के सम्पर्क से दूर रहने का प्रयास करें। साख पर आंच आ सकती है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कुंभ: उत्साह व ताजगी रहेगी। सहयोगी काम-काज निपटाने में मदद करेंगे। रोमांस में कोई आपसे आकर्षित होगा। दांपत्य रोमांचित रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मीन: प्रतिष्ठा मिलेगी। तन्मय होकर कुछ नया करेंगे। छुट्टी के दिन घूमना-फिरना पसंद आएगा। मनोरंजन हेतु मूवी देखने जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!