राशिफल: क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Edited By ,Updated: 19 Nov, 2016 04:15 PM

daily rashifal

कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? किस से होगी तकरार ? किस से होगा प्यार ?  कौन करेगा पलटवार ? किसको

कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? किस से होगी तकरार ? किस से होगा प्यार ?  कौन करेगा पलटवार ? किसको मिलेगी सफलता ? कौन पाएगा विफलता ? जान लें अपनी फेवरेट दिशा, कलर और समय ? तो पढ़िए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

 

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। इच्छा पूर्ति के अवसर मिलेंगे। सोशल वर्क में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ जनों से सहयोग मिलेगा। बिज़नैस में स्थिति सुधरेगी। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें।

आपका शुभ अंक – 3

आपका शुभ रंग – पीला

आपकी शुभ दिशा – उत्तर-पूर्व

आपका शुभ समय – शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

 

 

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रह सकता है इसलिए किसी भी प्रकार के नए कार्य को प्रारंभ न करें। आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। संडे होने के बावजूद शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव करेंगे। बिज़नैस में कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव होगा।

आपका शुभ अंक – 9

आपका शुभ रंग – नारंगी

आपकी शुभ दिशा – दक्षिण

आपका शुभ समय – सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक

 

 

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए विलासिता से भरा रह सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती से समय व्यतित होगा। वाहन सुख मिलेगा। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान मिलेगी।

आपका शुभ अंक – 8

आपका शुभ रंग – काला

आपकी शुभ दिशा – पश्चिम

आपका शुभ समय – सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक

 

 

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ एवं सफल रह सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अपने सहकर्मियों या दोस्तों से लाभ मिल सकता है। दोस्तों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

आपका शुभ अंक – 5

आपका शुभ रंग –पिस्ता

आपकी शुभ दिशा – उत्तर

आपका शुभ समय – सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

 

 

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रह सकता है। लिटरेचर के प्रति आपका रुझान रह सकता है। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे।

आपका शुभ अंक – 4

आपका शुभ रंग – आसमानी

आपकी शुभ दिशा – दक्षिण-पश्चिम

आपका शुभ समय – सायं 06:00 बजे से सायं 07:30 बजे तक

 

 

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रह सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परेशानियों के कारण मन दुखी रह सकता है। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।

आपका शुभ अंक – 8

आपका शुभ रंग – काला

आपकी शुभ दिशा – पश्चिम

आपका शुभ समय – सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक

 

 

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। भाई और बहन के साथ अच्छे संबंध रह सकते हैं। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है।

आपका शुभ अंक – 9

आपका शुभ रंग – नारंगी

आपकी शुभ दिशा – दक्षिण

आपका शुभ समय – सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक

 

 

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रह सकता है। रूपए पैसे से संबंधित परेशानियां सुलझ सकती हैं। नए मकान और गाड़ी का सुख मिल सकता है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो सकती हैं। किसी खास व्यक्ति से परिचय हो सकता है जिसके माध्यम से आपको बिजनैस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।

आपका शुभ अंक – 3

आपका शुभ रंग – पीला

आपकी शुभ दिशा – उत्तर-पूर्व

आपका शुभ समय – शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

 

 

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। दांपत्य सुख और आनंद मिलेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्घि होगी।

आपका शुभ अंक – 6

आपका शुभ रंग – गुलाबी

आपकी शुभ दिशा – दक्षिण-पूर्व

आपका शुभ समय – दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक

 

 

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए टफ रह सकता है। आज व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिल सकती है। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और खर्च भी हो सकता है। सेहत संबंधी चिंता रहेगी। रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा।

आपका शुभ अंक – 2

आपका शुभ रंग – मटमैला

आपकी शुभ दिशा – उत्तर-पश्चिम

आपका शुभ समय – दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक

 

 

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रह सकता है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। घर परिवार में आनंद का माहौल रह सकता है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के संयोग उपस्थित होंगे। आप घूमने की योजना बना सकते हैं।

आपका शुभ अंक – 7

आपका शुभ रंग – खाकी

आपकी शुभ दिशा – उत्तर-पूर्व

आपका शुभ समय – शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक

 

 

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए आनंददायक रह सकता है। कार्य सफलता के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

आपका शुभ अंक – 1

आपका शुभ रंग – लाल

आपकी शुभ दिशा – पूर्व

आपका शुभ समय – सायं 07:30 बजे से रात 09:00 बजे तक

 

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: info@kamalnandlal.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!