राशिफल: मंगल कर रहे हैं शनि पर वार, हार-जीत में उलझ सकता है आज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 07:30 AM

daily rashifal in hindi

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 03.10.17, चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 03.10.17, चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।


आज का विशेष उपाय: सर्वार्थ सफलता हेतु हनुमान मंदिर में मीठा पान चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ ॐ पवननंदनाय स्वाहा ॥ इस मंत्र से शारीरिक बल में वृद्धि होती है।


मेष: मानसिक उथल-पुथल रहेगी। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। विपरीत लिंग से सम्मान मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृष: विदेश भ्रमण हेतु शुभ संकेत हैं। लंबे प्रवास के योग हैं। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। अर्थ लाभ के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।


मिथुन: नए कार्य हेतु समय प्रतिकूल है। अच्छे समय का इंतज़ार करें। क्रोध पर संयम रखें। कलह होने के योग हैं। अधिक खर्च से धन संकट आएगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कर्क: वैभवशाली जीवन से आनंदित होंगे। बिजनैस में लाभ होगा। सेहत भी सुधरेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


सिंह: परिजनो संग वाणी पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आएंगे। असफलता से हताश होंगे। कर्मठता ही सफलता देगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


कन्या: वाद-विवाद से बचें। आकस्मिक खर्च के योग हैं। स्टूडैंट्स को पढ़ाई में बाधा आएगी। प्रियजन संग मिलन से आनंद आएगा। उदर पीड़ा रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


तुला: मन संवेदनशील रहेगा।  शारीरिक स्फूर्ति में अभाव रहेगा। निजी संबंधों में कटुता पैदा होगी। आय साधन सुलभ होंगे। बिजनैस ट्रिप से लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।


वृश्चिक: समय का पूर्ण उपयोग करें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बनाएगी। घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य हेतु समय शुभ है। चित्त प्रसन्न रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


धनु: असमंजस वश अनिर्णायक स्थिति रहेगी। मन व्यग्र रहेगा। परिवारजनों संग मनमुटाव के योग हैं। कार्यभार बढ़ेगा। कार्य असफलता निराशा देगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मकर: प्रोफैशन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। गिरने से बचें शारीरिक हानि के योग हैं। स्नेहीजनों संग भेंट होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


कुंभ: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट से दूर रहें। अनुचित पूंजी निवेश से बचें। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


मीन: मित्रों पर खर्च होगा। युवावर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। परिजनों के अनुकूल चलें। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित कार्य हल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!