Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Nov, 2022 08:52 AM
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार को कांगड़ा जिले के थेकचेन, मैक्लोडगंज व धर्मशाला में गांधी-मंडेला फाउंडेशन (जीएमएफ) द्वारा आयोजित एक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धर्मशाला (ब्यूरो): राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार को कांगड़ा जिले के थेकचेन, मैक्लोडगंज व धर्मशाला में गांधी-मंडेला फाउंडेशन (जीएमएफ) द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में धर्मगुरु दलाईलामा को गांधी-मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
इस अवसर पर धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि अहिंसा और करुणा विश्व शांति के लिए आवश्यक हैं और ये दोनों सिद्धांत हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति में रचे-बसे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध में नहीं, बल्कि बातचीत और शांति के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए हमें अहिंसा और करुणा का मार्ग अपनाना होगा।