Darsha amavasya: आज रात 12 बजे करें ये काम, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Sep, 2021 07:44 AM

darsha amavasya

आज 6 सितंबर, 2021 को दर्श अमावस्या है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ये दिन बहुत शुभ होता है। शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या आती है। इस रात चन्द्र देव के दर्शन नहीं होते। इस दिन पितरों को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है इसलिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Darsha amavasya 2021: आज 6 सितंबर, 2021 को दर्श अमावस्या है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ये दिन बहुत शुभ होता है। शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या आती है। इस रात चन्द्र देव के दर्शन नहीं होते। इस दिन पितरों को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है इसलिए इसे श्राद्ध की अमावस्या भी कहा जाता है। कुछ विद्वान तो यहां तक कहते हैं की इस दिन पूर्वज धरती पर आते हैं। अपने बड़े-बुजुर्गों के लिए इस दिन भोजन जरुर निकालना चाहिए और गाय को गुड़ और भोजन जरुर दें। इसके अलाव इस रोज़ कुछ खास उपाय कर लेने से बहुत सारी समस्याओं का हल भी हो जाता है।

PunjabKesari Darsha amavasya  

यदि आपका बिजनैस ठीक नहीं चल रहा और आपको लगता है कि उसे किसी की नजर लग गई है तो ये उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसके लिए आपको अमावस्या या शनिवार की सुबह एक नींबू लेना है और उसके चार टुकड़े करने हैं। इसके बाद थोड़ी-सी पीली सरसों, 29 काली मिर्च व 7 लौंग लेकर बिजनैस वाले स्थान पर कहीं भी रख दें। फिर शाम के वक्त इन सभी चीजों को काले कपड़े में बांधकर किसी सूखे कुएं में फैंक दें, जिसमें पानी न हो। जल्दी ही कारोबार में धन की बरसात होने लगेगी।

अमावस्या की शाम घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाना चाहिए, बत्ती में रूई लगाने की बजाय लाल रंग के धागे या मौली का यूज करें। दीया जलाने से पहले उसमें थोड़ा सा केसर डाल दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

PunjabKesari Darsha amavasya

गाय को हरी घास खिलाने से बिगड़े हुए काम बनने लगेगें और बुद्धि का विकास होता है।

करियर के लिए अच्‍छा रहेगा ये काम, अमावस्या के दिन रात्रि 12 बजे के समय काली राई को लेकर घर की छत पर तीन बार घूमकर काली राई के दाने दाहिने हाथ में रख कर दसों दिशाओं में फैंकने चाहिएं। इस दौरान निम्न मंत्र :

॥ ॐ श्रीं हीं क्लीं महालक्षम्यौ नम:॥

का जाप करना चाहिए। यह प्रयोग आधी रात में किसी तिराहे पर किया जाए तो उत्तम प्रभाव देता है।

PunjabKesari Darsha amavasya

अमावस्या के दिन पीली त्रिकोण आकृति की पताका विष्णु मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस तरह लगाएं कि वह लहराता रहे। ऐसा करने से आपके सभी दुख-दर्द खत्म होंगे।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!