भविष्यफल: मीन में बुध हो गए नीच, किसे झेलनी होंगी समस्याएं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 08:18 AM

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 14.03.18 चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग महरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक। आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय त्रिवर्गफलदाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से जीवन में तीन गुणा तरक्की मिलती है।  आज का...

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 14.03.18 चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग महरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय त्रिवर्गफलदाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से जीवन में तीन गुणा तरक्की मिलती है। 


आज का विशेष उपाय: कष्टों से मुक्ति के लिए दुर्गा मंदिर में लौकी चढ़ाएं।


मेष: सफलता मिलेगी। मन गैर सांस्कारिक कार्य में लगेगा। मन अरुचि का शिकार रहेगा। उलझे हुए विवादों का समाधान निकलेगा।


वृष: कानूनी अवहेलना से प्रॉब्लम होगी। इन्वैस्टमैंट की प्लानिंग बनेगी। एजुकेशन से करियर इंप्रूव होगा। पार्टनर से मतभेद होंगे।


मिथुन: आर्थिक समस्या का हल निकलेगा। लक्जरी प्रोडक्ट से मन लालायित होगा। स्टूडैंट्स ग्रहों की अनुकूलता से लाभांवित होंगे।


कर्क: करियर में प्रगति होगी। मन में अस्थिरता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। मित्रों के व्यवहार में बदलाव आएगा।  


सिंह: परिजनों के उत्तरदायित्व की चिंता सताएगी। बिजनैस में मंदी वश सर्वकार्य पैंडिंग रहेंगे। समय निवेश में हानि के संकेत दे रहा है। 


कन्या: कामकाज में भरसक प्रयास करेंगे। काम बिगड़ने से मनोबल कमजोर होगा। निजी व पारिवारिक जीवनशैली में बदलाव आएगा।


तुला: आर्थिक तंगी वश परिजनों से मनमुटाव होगा। जीवनसाथी का भाग्योदय होगा। रोजगार में सफलता से धन लाभ की प्राप्ति होगी। 


वृश्चिक: धन लाभ से मैंटल टैंशन कम होगी। निकटजन सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखेंगे। समय अटका हुआ धन मिलने के संकेत दे रहा है।


धनु: नए तरह के कामकाज का आयोजन होगा। मन कामकाज में तल्लीन रहेगा। कड़ी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा। डॉक्टर की सलाह लेंगे। 


मकर: उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ेगा। अधिकारी द्वारा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। लाभ मार्ग अवरूद्ध रहेगा। पेरेंट्स हेतु चिंताए रहेंगी।


कुंभ: समय पक्ष में है। प्रेरणा से सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे। छिटपुट लाभ का अवसर मिलेगा, सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा।


मीन: पारिवारिक बेचैनी अनुभव करेंगे। स्थान परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक दबाव बना रहेगा। कर्जों के कारण प्रतिष्ठा पर दाग लगेगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!