Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Apr, 2021 11:47 AM
पिछले साल माता वैष्णो देवी की यात्रा में कोरोना महामारी के चलते काफी गिरावट दर्ज की गई। मौजूदा नए साल 2021 में मां वैष्णो देवी के दर्शन हेतु जाने वाले भक्तों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। आंकड़े बताते हैं कि
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mata Vaishno Devi: पिछले साल माता वैष्णो देवी की यात्रा में कोरोना महामारी के चलते काफी गिरावट दर्ज की गई। मौजूदा नए साल 2021 में मां वैष्णो देवी के दर्शन हेतु जाने वाले भक्तों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। आंकड़े बताते हैं कि जारी 2021 के पहले 3 महीनों के दौरान 13.23 लाख में श्रद्धालु वैष्णो देवी में नमन के लिए पहुंचे हैं। यात्रा में इस कदर बढ़ोतरी के चलते स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी काफी खिले हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो जारी वर्ष में श्रद्धालुओं की आंकड़ा एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जारी 2021 के जनवरी माह में 408061 फरवरी माह में 389744, मार्च माह में 525198 श्रद्धालुओं द्वारा वैष्णो देवी भवन पर पहुंचकर मां भगवती की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आखिरी महीनों में यह आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा।
आंकड़ों पर गौर करें तो 2020 के दौरान पहले 3 महीनों में 1252734 श्रद्धालुओं द्वारा वैष्णो देवी भवन में नमन किया गया था। जिसके बाद कोरोना महामारी के चलते 18 मार्च से वैष्णो देवी यात्रा को एहतियातन बंद किया गया था। करीब 5 महीनों तक बंद रहने के बाद वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी के तहत बहाल हो पाई थी। जिस में भी श्रद्धालुओं की संख्या को सरकार द्वारा सीमित किया गया था।
अमित शर्मा
amitkatra@punjabkesari.net.in