Dhanteras 2020: चमेकगी ये 4 जगहें तो जगमगाएं आपकी जिंदगी

Edited By Jyoti,Updated: 11 Nov, 2020 06:23 PM

dhanteras 2020

प्रत्येक वर्ष दिवाली से एक दिन पहले दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन के कई महत्व है, जिनके बारे में लगभग हम आपको वेबसाइट से माध्यम से बता चुके हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
प्रत्येक वर्ष दिवाली से एक दिन पहले दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन के कई महत्व है, जिनके बारे में लगभग हम आपको वेबसाइट से माध्यम से बता चुके हैं। धार्मिक और ज्योति शास्त्र के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरि की, देवी लक्ष्मी तथा कुबेर देव की पूजा के महत्व के साथ-साथ खरीददारी का अधिक महत्व होता है। कहा जाता है इस दिन खरीद चीज़ें दोगुनी हो जाती है। यही कारण है हर व्यक्ति इस दिन अपनी क्षमता अनुसार इस दिन खरीददारी करता है। इसके अलावा आप धनतेरस से जुड़ी कोई जानकारी जानना चाहते हैं को यहां क्लिक करें। 

मगर क्या आप जानते हैं इस दिन केवल खरीददारी आदि करने की ही परंपरा प्रचलित है, बल्कि इस दिन घर की चार जगहों का बेहद साफ़ होना ज़रूरी होता है।
PunjabKesari, Dhanteras and Vastu, hanteras 2020, Dhanteras, Dhanvantari, Lord Dhanvantari, Dhanteras Muhurat, Dhanteras Date, Dhanteras Muhurat, Dhanteras Shopping Timing, Dhanteras kab hai, Dhanteras.dhanteras puja vidhi, Vastu, Vastu Shastra
जी हां, तो अगर आप अभी तक दिवाली की साफ-सफाई में लगे हैं तो आगे की जानकारी आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाली है।
दरअसल वास्तु शास्त्र में बताया गया घर के चार स्थान ऐसे होते हैं जिनका साफ होना जरूरू होता है, अन्यथा  धन के देवी-देवता यानि देवी लक्ष्मी व कुबेर देव की कृपा प्राप्त नहीं होती। और इतना तो सब जानते ही हैं कि अगर इनकी कृपा से, कोई वंचित रह जाए तो उसे अपने जीवन में हमेशा धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो खास जगह- 
PunjabKesari, Dhanteras and Vastu, hanteras 2020, Dhanteras, Dhanvantari, Lord Dhanvantari, Dhanteras Muhurat, Dhanteras Date, Dhanteras Muhurat, Dhanteras Shopping Timing, Dhanteras kab hai, Dhanteras.dhanteras puja vidhi, Vastu, Vastu Shastra
वास्तु व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ईशाण कोण घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस स्थान को देवताओं का स्थान माना जाता है। यही वजह है लगभग हर घर में आमतौर पर इसी स्थान पर मंदिर होता है। बता दें घर की ईशाण कोण दिशा को उत्तर पूर्व भी कहते हैं, जहां साफ़ सफाई होनी बहुत जरूरी होती है, इसलिए यहां दीपक जलाना चाहिए।

वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर घर के इस क्षेत्र में गंदगी हो या इस स्थान पर पर ऐसी चीजें रखी हों, जिनका इस्तेमाल न होता हो तो ऐसे घर में भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। इसलिए ध्यान रखें कि अपने घर का ईशान कोण हमेशा साफ हो। खासतौर पर जो व्यक्ति धनतेरस के दिन इस स्थान की साफ़-सफाई करता है, तो घर के घर के वास्तु में सुधार आता है। धनतेरस के दिन यहां 5 दीपक जलाकर रखना चाहिए।

धनतेरस के दिन प्रातः उठकर घर के पूर्व के स्थानों को साफ़ करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ध्यान रहे इस दिन एक बड़ा दीपक तिल के तेल का यहां अवश्य जलाएं।

PunjabKesari, Dhanteras and Vastu, hanteras 2020, Dhanteras, Dhanvantari, Lord Dhanvantari, Dhanteras Muhurat, Dhanteras Date, Dhanteras Muhurat, Dhanteras Shopping Timing, Dhanteras kab hai, Dhanteras.dhanteras puja vidhi, Vastu, Vastu Shastra
इसके अलावा घर के उत्तर दिशा का साफ होना भी बेहद ज़रूरी माना जाता, कहा जाता है इससे देवी लक्ष्मी घर में वास करती हैं। ध्यान रहे यहां गाय के शुद्ध घी का दीपक रखना चाहिए।

सबसे महत्वपूर्ण स्थान के बात करें तो घर के बीचों बीच यानि ब्रह्म स्थान से जरूरत में न आने वाला सामान हटाकर अच्छी तरह से साफ रखना चाहिए तथा यहां भी शुद्ध घी का दीपक प्रजवल्लित करके रखना चाहिए। इससे देवी लक्ष्म की कृपा प्राप्त होती है। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!