Kundli Tv- इस धनतेरस पर अपने घर किस शुभ मुहूर्त में कौन सा सामान लाएं ?

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Nov, 2018 11:34 AM

dhanteras shubh muhurat special

दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की तेरस 13वें दिन धनतेरस मनाए जाने का विधान है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की तेरस 13वें दिन धनतेरस मनाए जाने का विधान है। ग्रेगोरियन कैलेंडर की मानें तो यह त्यौहार हर साल अक्‍टूबर या नवंबर महीने में ही मनाया जाता है। 2018 में धनतेरस 5 नवंबर को मनाया जाएगा। दीपावली से दो दिन पूर्व आने वाले इस त्यौहार पर अधिकतर गहनों और बर्तनों की खरीदारी की जाती है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार यदि शुभ मुहूर्त में शॉपिंग की जाए तो यह सोने पर सुहागे का असर दिखाती है।
PunjabKesari
लोक मान्यता के अनुसार इस अवसर पर धनिया के बीज खरीद कर भी लोग घर में रखते हैं। ऐसी जनश्रुति है कि इस दिन सूखे धनिया के बीज खरीद कर घर में रखना भी परिवार की धन संपदा में वृद्धि करता है। दीवाली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों या खेतों में बोते हैं। ये बीज उन्नति व धन वृद्धि के प्रतीक होते हैं। बदलते दौर के साथ लोगों की पसंद और जरूरत भी बदली है। कुछ लोग धनतेरस के दिन विलासिता से भरपूर वस्तुएं खरीदते हैं तो कुछ जरूरत की वस्तुएं खरीद कर धनतेरस का पर्व मनाते हैं। 
PunjabKesari
धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त
खरीदारी का शुभ मुहूर्त: त्रयोदशी तिथ‍ि सोमवार 5 नवंबर को सुबह 1 बजकर 24 मिनट से आरंभ हो जाएगी। रात 11 बजकर 46 मिनट पर समाप्‍त होगी। 

धनतेरस का पूजा मुहूर्त: 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 20 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक.रहेगा। 1  घंटे  57 मिनट में पूजा करना शुभ फल देगा।

प्रदोष काल: 5 नवंबर को शाम 5 बजकर 42 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
PunjabKesari
वृषभ काल: 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक होगा।
कौनसी मजबूरी ने बना दिया महादेव को नौकर ? (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!