Diwali 2019: ये 1 गलती कर सकती हैं आपकी जिंदगी बर्बाद, रखें खास ख्याल

Edited By Lata,Updated: 20 Oct, 2019 12:59 PM

diwali 2019

कार्तिक महीने की शरूआत से ही कई व्रत और त्योहारों की शुरूआत भी हो जाती है। उसी दौरान दिवाली का पर्व भी मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कार्तिक महीने की शरूआत से ही कई व्रत और त्योहारों की शुरूआत भी हो जाती है। उसी दौरान दिवाली का पर्व भी मनाया जाता है। बता दें कि इसे लगातार 5 दिनों तक मनाया जाता है। इस साल दीपावली का त्योहार 27 अक्टूबर को पड़ रहा है। घर में धन-संपदा और सुख-शान्ति प्राप्त करने के लिए इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लेकिन लक्ष्मी पूजा में कुछ ऐसी चीज़ें बताई गई हैं , जिनका प्रयोग नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि इन चीज़ों से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। 
PunjabKesari
तुलसी के पत्ते 
शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी सबसे अधिक प्रिय होती है लेकिन देवी लक्ष्मी को तुलसी से वैर है क्योंकि यह भगवान विष्णु के दूसरे स्वरूप शालिग्राम की पत्नी है। इसलिए देवी लक्ष्मी की पूजा में तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए।

दीपक जलाकर रखना
देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए दीपक की बाती का रंग लाल होना चाहिए दीपक को दाईं ओर रखें। दीपक बाईं ओर नहीं रखना चाहिए। इसका कारण यह है कि भगवान विष्णु अग्नि और प्रकाश स्वरूप हैं। भगवान विष्णु का स्वरूप होने के कारण दीप को दायी ओर रखना चाहिए। 
PunjabKesari
सफेद फूल न चढ़ाएं
सफेद फूल देवी लक्ष्मी को नहीं चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी चीर सुहागन हैं इसलिए इन्हें हमेशा लाल फूल जैसे लाल गुलाब और लाल कमल फूल चढ़ाया जाता है।

भगवान विष्णु की पूजा 
देवी लक्ष्मी की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती, जब तक भगवान विष्णु की पूजा नहीं होती है। इसलिए दीपावली की शाम गणेश जी की पूजा के बाद देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा करें।
PunjabKesari
प्रसाद रखें 
देवी लक्ष्मी की पूजा के समय प्रसाद दक्षिण दिशा में रखें और फूल बेलपत्र हमेशा सामने रखें।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!