भूलकर भी न करें ये गलतियां, सौभाग्य दुर्भाग्य में हो जाएगा परिवर्तित

Edited By ,Updated: 21 Jan, 2017 04:29 PM

do not do these mistakes will be converted into good fortune misfortune

व्यक्ति अपने जीवन में जाने-अनजाने ऐसे बहुत सारे काम कर लेता है, जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है इसके साथ ही घर में अशांति का माहौल रहता

व्यक्ति अपने जीवन में जाने-अनजाने ऐसे बहुत सारे काम कर लेता है, जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है इसके साथ ही घर में अशांति का माहौल रहता है। यहां दी गई बातों पर अमल करने से व्यक्ति अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में परिवर्तित कर सकता है। 

1.बाथरुम को चंद्रमा का स्थान माना जाता है। बाथरुम गंदा रखने से घर के मुखिया का चंद्र कमजोर हो जाता है। जिसके कारण पारिवारिक सदस्यों में अशांति रहती है अौर घर में भी धन की कमी होती है। 

 

2.शास्त्रों के अनुसार प्लेट में जूठा भोजन नहीं छोड़ना चाहिए। रात को भी जूठे बर्तन धोकर सोना चाहिए। ऐसा न करने से घर में अशांति का माहौल रहता है अौर घर का सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। 

 

3.शयन कक्ष को को भी सुव्यवस्थित अौर साफ-सुथरा रखना चाहिए। कमरे में कचरा नहीं फैलाना चाहिए। पलंग की चादर भी साफ होनी चाहिए। चादर फटी हुई न हो। ऐसे बिस्तर पर सोने वाले का भी सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। 

 

4.शास्त्रों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर थूकना गलत है। ऐसा करने पर घर की लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है। इसलिए हमें अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए। 

 

5. सूर्यास्त के बाद झाडू-पौंछा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर की सुख-शांति चली जाती है अौर घर में कंगाली का आगमन होता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!