Kundli Tv- शनिवार को किया ये काम तो हो जाएंगे बर्बाद

Edited By Jyoti,Updated: 01 Dec, 2018 04:22 PM

do not do this on saturday

इतना तो सब जानते हीं हैं कि शनिवार के दिन शनिदेव को खुश करने का दिन बताया गया है। ज्योतिष में इस दिन के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से हर कोई शनि देव की कुदृष्टि से बचा रहता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
इतना तो सब जानते हीं हैं कि शनिवार के दिन शनिदेव को खुश करने का दिन बताया गया है। ज्योतिष में इस दिन के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से हर कोई शनि देव की कुदृष्टि से बचा रहता है। परंतु आज हम आपको कोई ज्योतिष उपाय नहीं बल्कि कुछ एेसे कामों के बारे में बताएंगे जिनको शनिवार के दिन न करके आप शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। 
तो आइए जानते हैं कुछ एेसे नियमों के बारे में जिनका शनिवार के दिन ज़रूर अपनाना चाहिए। 
PunjabKesari
ज्योतिष के अनुसार कभी भी शनिदेव की पूजा में तांबे के बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि तांबा सूर्य की धातु है और क्योंकि शनि-सूर्य एक-दूसरे के शत्रु हैं। इसलिए शनिदेव की पूजा में हमेशा लोहे के बर्तनों का ही उपयोग करना चाहिए न की तांबे के। 

इस बात का ध्यान रखें कि शनि देव को लाल कपड़े, लाल फल या लाल फूल न चढ़ाएं क्योंकि लाल रंग मंगल का है। इस ग्रह को भी शनि का शत्रु ग्रह कहा जाता है। कहा जाता है कि एेसा करने से शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं और अब आप ये तो जानते ही होंगे जब शनिदेव नाराज़ हो जाते हैं तो क्या होता है। इसलिए हमेशा शनिदेव की पूजा में काले या नीले रंग की चीज़ों का उपयोग करें इसे ही शुभ माना गया है।
PunjabKesari
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को पश्चिम दिशा का स्वामी माना गया है, इसलिए पूजा करते समय या शनि मंत्रों का जाप करते समय मुख इसी दिशा में रखें तो जल्दी ही शुभ फल मिल सकते हैं।

कुछ लोगों की आदत होती है जैसे वो हर भगवान के सामने खड़े दर्शन करते हैं वैसे ही वे शनिदेव की प्रतिमा के ठीक सामने खड़े होकर दर्शन करते हैं, जो असल में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनि की दृष्टि सीधे आप पर पढ़ने से आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
PunjabKesari
अस्वच्छ अवस्था में कभी-भी शनिदेव की पूजा नहीं करनी चाहिए। अस्वच्छ अवस्था से मतलब बिना नहाएं, झूठे मुंह या गंदे कपड़े पहनकर पूजा करना हानिकारक होता है।

शनिदेव को काले तिल और उड़द की खिचड़ी का भोग लगाएं। ये दोनों ही चीजें शनिदेव को विशेष रूप से प्रिय है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
बीमारियों से हैं परेशान तो उससे छुटकारे का है ये दिन (Video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!