Kundli Tv- गुरुवार को न करें ये काम वरना भुगतने पड़ेंगे दुष्परिणाम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Aug, 2018 10:57 AM

जिस प्रकार घर में हर रोज़ सफाई के लिए झाडू़ और पोंछा लगाते हैं। उसी प्रकार अपने मन को साफ रखने के लिए पहले जाप की झाडू़ लगाएं। फिर ध्यान का पोंछा और उसके बाद स्वाध्याय द्वारा उसे स्वच्छ शुद्ध करने का प्रयत्न करें। जिससे आपके मन को शुद्धता का अनुभव...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesariजिस प्रकार घर में हर रोज़ सफाई के लिए झाडू़ और पोंछा लगाते हैं। उसी प्रकार अपने मन को साफ रखने के लिए पहले जाप की झाडू़ लगाएं। फिर ध्यान का पोंछा और उसके बाद स्वाध्याय द्वारा उसे स्वच्छ शुद्ध करने का प्रयत्न करें। जिससे आपके मन को शुद्धता का अनुभव होगाl

PunjabKesari
अथ पंचांग: गुरुवार दिनांक 02.08.18 को श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 11:32 तक रहेगी व उसके बाद षष्ठी। चंद्र दिन-रात मीन राशि में रहेंगे। चंद्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 13:13 तक उसके बाद रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सुकर्मा योग रहेगा 14:39 तक इसके बाद रहेगा धृति योग। तैतिल करण रहेगा 11:32 तक उसके बाद गरकरण रहेगा 23:54 और उसके बाद रहेगा वाणिज्यकरण। राहुकाल: 14:07-15:47 व अमृतकाल: रहेगा 08:03 - 09:46 तक। 

PunjabKesari
मेष: स्टार्स की चाल ऐसा बता रही है की पारिवारिक यात्रा होगी। दिल की बात कह दें, मधुरता बढ़ेगी। चिंता दूर होगी। कारोबार में बदलाव का समय है। शुभफलों में बढ़ोतरी होगी। आय के स्रोत बढेंगे।
करें ये काम: धर्मस्थल में इत्र चढाएं।
न करें ये काम: मन की बात कहने में न हिचकिचाए।

PunjabKesari
वृष: ग्रह नक्षत्र ऐसा संकेत दे रहे हैं की घरेलू विवाद समझौता करने से दूर हो सकता है। धर्म-कर्म में खर्च करेंगे। मेहमानों के आने से तय कार्यक्रम बदलना पड़ेगा। प्रियजन से मुलाकात यादगार रहेगी। मान-सम्मान बढेगा।
करें ये काम: दूध में हल्दी व मिश्री डालकर पानी में बहा दें।
न करें ये काम: समझौता करने में संकोच न करें।


मिथुन: सितारे ये इशारा कर रहे हैं की अटका धन मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे। नौकरी बदलने का मन बनेगा। उलझन दूर होगी। अचानक किसी से मुलाकात मधुर रिश्ते में बदल सकती है।
करें ये काम: नीले धागे पर हल्दी लगाकर दाईं कलाई पर बांधें।
न करें ये काम: मन को काबू में रखें।


कर्क: प्लैनेट्स का मूवमेंट ऐसा बताता है की अपनी बात ढृढता से रखें, अधीनस्थ सहयोग करेंगे। लेन-देन में सावधान रहें। मेहमानों के आने से रौनक रहेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।
करें ये काम: किसी धर्मस्थल में हल्दी की 4 गाठें चढ़ाएं।   
न करें ये काम: लेन-देन में असावधानी न बरतें।


सिंह: ग्रहों की चाल ये बता रही है की समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। अपनों के व्यवहार से खिन्नता होगी। उलझनें दूर होंगी। आत्मविश्वास से विपरीत हालात पर काबू कर लेंगे।
करें ये काम: किसी गरीब बच्चे को 3 केले दान करें। 
न करें ये काम: खुद में खिन्नता न आने दें।


कन्या: समय ये संकेत दे रहा है की विरोधी गुमराह करेंगे। गुस्से में कही बात का अफसोस होगा। वैवाहिक संबंधों में टकराव संभव है। अधिकारी नाराज होंगे। समझौतावादी नीति से ही बात बनेगी।
करें ये काम: किसी वृद्ध भिखारी को पुलाव खिलाएं।
न करें ये काम: गुस्से में किसी से अपशब्द न कहें।


तुला: सितारों की बिसात ये बता रही है की आर्थिक संकट टलेगा। दबाव में फैसला बदल देंगे। सजग रहने से नुकसान से बच जाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता का योग है। मनचाही नौकरी मिल सकती है।
करें ये काम: पीपल के पेड़ के नीचे मोमबत्ती जलाएं।
न करें ये काम: किसी दबाव में न आयें।


वृश्चिक: प्लेनेटरी पोजीशन से ऐसा प्रतीत होता है की मित्रों से विवाद सुलझेगा। लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा देंगे, सावधानी से रहें। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से प्रसन्नता होगी। दिल की बात कह दें, दुविधा दूर होगी।
करें ये काम: पीपल के पत्ते पर चंदन लगाकर तिजोरी में रखें।
न करें ये काम: अवसरों को हाथ से न जाने दें।


धनु: ग्रह गोचर ऐसा इशारा कर रहे हैं की धन की कमी से काम अटकेगा। राजकीय उलझन दूर हो सकती है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। सांझेदारी में लाभ होगा। संपत्ति संबंधीं विवाद पक्ष में हल होगा।
करें ये काम: पूजा घर में बैठकर "श्री गुरुवे नमः: का जाप करें।
न करें ये काम: पैसे को फालतू खर्च न करें।


मकर: कालचक्र ऐसा संकेत कर रहा है की कार्यस्थल पर काम में सफलता मिलेगी। युवाओं को नई नौकरी मिलने से प्रसन्नता होगी। अटके काम सहज ही पूरे होंगे। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। 
करें ये काम: बेडरूम में कर्पूर से पीली सरसों जलाएं।
न करें ये काम: फॅमिली प्रोब्लेम्स को लाइटली न लें। 


कुंभ: प्लैनेट्स की स्थिति ऐसा इंडीकेट करती है की सांझेदारी में योजना शुरु करेंगे। युवाओं को इच्छित नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है।
करें ये काम: धार्मिक चित्र पर चने की दाल चढ़ाकर जेब में रखें।
न करें ये काम: किसी की भी भावनाओं को अनदेखा न करें।


मीन: ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति ऐसा दर्शाती है की घरेलू कलह से छुटकारा मिलेगा। मेहनत पर ध्यान दें, लापरवाही न करें सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। 
करें ये काम: मिश्री और हल्दी मिले दूध का सेवन करें
न करें ये काम: मेहनत करने में कोताही न बरतें।

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!