गलती से भी न करें इनका अपमान, बन जाएंगे महापाप के भागी

Edited By ,Updated: 31 Mar, 2017 11:37 AM

do not insult these people

व्यक्ति को सदैव अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए बड़ों का अपमान करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता नहीं मिलती। वाल्मीकि रामायण में भी ऐसे लोगों के बारे में

व्यक्ति को सदैव अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए बड़ों का अपमान करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता नहीं मिलती। वाल्मीकि रामायण में भी ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है, जिनका भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। इनका अपमान करना महापाप माना जाता है। इन लोगों का अपमान करने पर पूजा-पाठ, दान पुण्य का फल नहीं मिलता अौर न ही पाप मिटता है। व्यक्ति को जीवन में असफलताअों का सामना करना पड़ता है। 

मातरं पितरं विप्रमाचार्य चावमन्यते।
स पश्यति फलं तस्य प्रेतराजवशं गतः।।


मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। हर व्यक्ति को मां का आदर सत्कार करना चाहिए। उनका भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। सभी धर्म ग्रंथों में भी मां को सम्मान करने व उनका अपमान नहीं करने को कहा है। मां की सेवा करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। यदि व्यक्ति मां का अपमान करता है तो उनसे भगवान नाराज हो जाते हैं अौर उनके जीवन में दुखों का साया मंडराने लगता है। इसके अतिरिक्त उन्हें पुण्य कर्मों का भी फल नहीं मिलता। इसलिए कभी भी मां का अपमान नहीं करना चाहिए। 

व्यक्ति को अपने पिता का सम्मान करना चाहिए। जो लोग अपने माता-पिता का अपमान करते हैं, उनका कहना नहीं मानते उन्हें पशु के समान माना जाता है। माता-पिता का अपमान करने वाले लोग जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते अौर न ही उन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है। किसी को भी अपने माता-पिता का अपमान नहीं करना चाहिए। 

गुरु से हमें शिक्षा अौर ज्ञान की प्राप्ति होती है। माता-पिता के बाद गुरु ही एक ऐसा व्यक्ति है जो व्यक्ति को ज्ञान प्रदान करता है। गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए। जो लोग गुरु का सम्मान नहीं करते, उनके द्वारा दी शिक्षा का अनादर करते हैं उन्हें जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती। गुरु का अपमान करने से पाप लगता है। जिसका प्रायश्चित किसी भी तरह नहीं किया जा सकता है। व्यक्ति को सदैव गुरु का सम्मान करना चाहिए। 

पंडित व ज्ञानी को देवतुल्य माना जाता है। ज्ञानी लोगों की संगति करने से व्यक्ति को कई लाभ प्राप्त होते हैं। ज्ञानी व्यक्ति अपनी सूझ-बूझ से हमारी हर परेशानी का हल निकाल सकता है। ऐसे लोगों का अपमान महापाप माना जाता है। इनका अपमान करने पर व्यक्ति को कई दुष्परिणामों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे लोगों का सदैव सम्मान करना चाहिए। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!