सोते समय सिरहाने न रखें ये चीज़ें, वरना हो जाएगी बर्बादी

Edited By Jyoti,Updated: 05 Jun, 2022 10:48 AM

do not keep things near your head while sleeping at night

बताया जाता है वास्तु शास्त्र मानव जीवन में बहुत मायने रखता है, इसमें ऐसी बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति के जीवन पर हर तरह का प्रभाव डालते हैं। जिन बातों व चीज़ों के बारे में आपको

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बताया जाता है वास्तु शास्त्र मानव जीवन में बहुत मायने रखता है, इसमें ऐसी बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति के जीवन पर हर तरह का प्रभाव डालते हैं। जिन बातों व चीज़ों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं हो सकता है उस बारे में लोग बहुत कम जानते हों। दरअसल हम बात करने जा रहे हैं वास्तु शास्त्र में बताए गई सोने के बिस्तर से संबंधित खास बातें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को सोते समय अपने बिस्तर में सिरहाने के पास कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि कुछ लोग जाने-अनजाने अपने सिरहाने के पास कुछ ऐसी चीजें रख लेते हैं जिन्हें रखना इंसान के ऊपर हावी हो जाता है। इतना ही नहीं इन चीज़ों के चलते जीवन में वास्तु दोष भी पैदा होता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो चीज़ें जो सोते समय सिरहाने के नीचे नहीं रखना चाहिए, जिन्हें रखने से जीवन में वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

PunjabKesari Vastu tips, Sleeping, head, Vastu tips about Sleeping

फुटवियर
अक्सर देखा जाता है कुछ लोगों की आदत होती है घर में पहनने वाली चप्पलों को बेड के पास रखते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जहां आप सोते हैं वहां जूते-चप्पलों को लाने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है बैड के नीचे इन्हें रखना अशुभ होता है। इससे जीवन में नेगैटिव एनर्जी आती है, तथा दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

PunjabKesari Vastu tips, Sleeping, head, Vastu tips about Sleeping

पर्स
बहुत सारे लोग सोने से पहले सिरहाने के नीचे पर्स रखकर सोते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने पर जीवन में आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। कहा जाता है ये संकट को न्योता देता है तो वहीं ये भी कहा जाता है ऐसा करने से रिश्तों में भी खटास आने लगती है।

PunjabKesari Vastu tips, Sleeping, head, Vastu tips about Sleeping

इलेक्ट्रॉनिक चीजें
न सिर्फ ज्योतिष-वास्तु शास्त्र के अनुसार बल्कि वैज्ञानिकों का भी मानना है कि सिरहाने के पास इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे मोबाइल, लैपटॉप आदि नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है इनसे निकलने वाला रेडिएशन व्यक्ति को बीमार कर सकता है।

PunjabKesari Vastu tips, Sleeping, head, Vastu tips about Sleeping

शीशा
इसके अलावा सिर के पास या बिस्तर के सामने आईना नहीं लगा होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है इससे वैवाहिक जीवन में क्लेश पैदा हो सकता है। इसके अलावा सोते समय शीशे में आपकी परछाई नहीं दिखनी चाहिए, ऐसा माना जाता है इससे रात को डरावने सपने आते हैं।

PunjabKesari Vastu tips, Sleeping, head, Vastu tips about Sleeping

गोल्ड
अधिकतर लोग गोल्ड की पहननी हुई ज्वेलरी आदि को सोने से पहले अपने सिरहाने के आसपास रख देते हैं जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के अंदर क्रोध बढ़ता है और रिश्तों में खटास आने की आशंका बढ़ती है।

PunjabKesari Vastu tips, Sleeping, head, Vastu tips about Sleeping

किताबें
बच्चे अक्सर रात में पढ़ाई करने के बाद किताबें या नोट बुक्स पास रखकर सो जाते हैं, परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे विद्या का अपमान होता है और ऐसा करने से करियर पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।  

PunjabKesari Vastu tips, Sleeping, head, Vastu tips about Sleeping

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!