सावन 2019: राशि अनुसार इन मंत्रों के साथ करें शिव की आराधना

Edited By Jyoti,Updated: 19 Jul, 2019 02:03 PM

do these lord shiva mantra according to zodiac sign for money horoscope

सावन में भगवान शिव की पूजा की जाती है। हर कोई इस महीने में शिव जी की कृपा पाने का इच्छुक होता है। मगर इनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चाहते तो हैं कि वो भी शिव जी की पूजा करें लेकिन किसी न किसी कारण वश वो कर नहीं पाते।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
सावन में भगवान शिव की पूजा की जाती है। हर कोई इस महीने में शिव जी की कृपा पाने का इच्छुक होता है। मगर इनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चाहते तो हैं कि वो भी शिव जी की पूजा करें लेकिन किसी न किसी कारण वश वो कर नहीं पाते। जिस कारण वो भगवान शंकर की कृपा से वंचित रह जाते हैं। तो बता दें कि इस बार आपको इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वो इसलिए क्योंकि हम आपके लिए लाएं हैं, आपकी राशि के अनुसार कुछ ऐसे मंत्र जिनका अगर आप ने इस सावन नियमित रूप से जाप कर लिया तो आपका तो बेड़ा पार होना निश्चित है। तो चलिए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में-

बता दें 17 जुलाई को शुरू हुआ सावन का महीना 15 अगस्त यानि गुरूवार को संपूर्ण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार ये साल का पांचवां महीना है जो शिव शंभू को अधिक पसंद है, जिसके चलते इसमें शिव की आराधना का विशेष महत्व है। सावन के महीने में ही सबसे ज्यादा बारिश होती है लिहाज़ा इस पूरे महीने जल की प्रधानता बनी रहती है। सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का उत्तम फल मिलता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु 4 माह की निद्रा में चले जाते हैं जिसके बाद से आने वाले अगले चार महीने तक सृष्टि का कार्यभार भगवान शंकर संभालते हैं। यहां जानें शिव जी के वो महामंत्र जिनके जाप से इस श्रावण मास में आप शिव जी की विशेष कृपा के पात्र बन सकते हैं।

मेष-
माना जा रहा है इनका आने वाला समय आने वाला समय बेहतर होगा। सावन के महीने में शिव के अघोर मंत्र का जाप करें, लाभ होगा।
PunjabKesari, Sawan 2019, Sawan, Savan, Savan 2019, सावन, सावन 2019, भोलेनाथ, शिव जी, Lord Shiva, Shivlinga, शिवलिंग
मंत्र-
ऊं अघोरेभ्यो अथ घोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्य।

रोज़ाना 11 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृष-
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार इनके लिए भी समय खास फल लेकर आया है। शिव की कृपा पाने के लिए इस राशि के जाक सावन महीने में निम्न मंत्र का जाप करें।

मंत्र-
ऊं शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊं नमः।।

बस ध्यान रखें इस मंत्र का रोज़ाना 108 बार जाप करना होगा। बीच में छोड़ने से शुभ नहीं अशुभ फल प्राप्त होंगे।

मिथुन- 
ज्योतिष विद्वानों के मुताबिक इस सावन के महीने में भोलेनाथ की कृपा हासिल करने के चाहवान हैं तो  शिव जी के इस आसान पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

मंत्र-
नमः शिवाय

इस मंत्र का रोज़ाना 108 बार जाप करने भोलेनात जल्दी ही आपका कल्याण करेंगे।

कर्क-
माना जा रहा है कि कर्क राशि वालो के लिए सावन का महीना बेहद शुभ फल देने वाला है। इस पूरे महीने आप ऊं शं शिवाय शं ऊं नमः मंत्र का जाप करें।

ध्यान रहे पूरे सावन महीने के दौरान आपको कुल 5100 बार इस मंत्र का जाप करना है, इससे उत्तम फल की प्राप्ति होती।

सिंह -
सिंह राशि वाले सावन के इस पावन महीने में शंभूनाथ को प्रसन्न करने के लिए नीचे दी गई स्तुति का जाप करें।

नमामीशमीशान निर्वाण रूपं।
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं।।

मान्यता है रोज़ाना 21 बार इस स्तुति का जाप करने से सभी कार्य पूरे होते हैं।
PunjabKesari, Sawan 2019, Sawan, Savan, Savan 2019, सावन, सावन 2019, भोलेनाथ, शिव जी, Lord Shiva
कन्या- 
कन्या राशि वालों आपके लिए महादेव की कृपा पाने के लिए सावन में त्र्यम्बकं मंत्र का जाप करना लाभदायक होगा।

मंत्र
ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारूकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

इस मंत्र का रोज़ाना 31 बार जाप करना चाहिए।

तुला- 
तुला राशि वालों आप सावन के महीने में निम्न दिए गए मंत्र का जाप करें। हर समस्या से निजात मिलेगी।

मंत्र-
ऊं शं भवोद्भवाय शं ऊं नमः

51 बार इस मंत्र का जाप करने से भोलेनाथ हर मनोकामना पूरी करेंगे।

वृश्चिक-
ज्योतिष विद्वानों के अनुसार वृश्चिक राशि वालों सावन मास में नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें।
PunjabKesari, Sawan 2019, Sawan, Savan, Savan 2019, सावन, सावन 2019, भोलेनाथ, शिव जी, Lord Shiva
मंत्र-
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं।
चिदाकाशमाकाश वासं भजेहं।।

नियमित इस मंत्र का 11 बार जाप करने से निश्चित रूप से ये शुभ फलदायी साबित होते हैं।

धनु-
सावन में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिव शंकर के निम्न मंत्र का जाप करें।  

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय
श्रीमते आयुः प्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं वारय वारय..

पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं
क्लीं ह्रीं ऐं ऊं सम संख्याम सावित्रीम् जपेत् ऊं तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहे

पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊं 

ध्यान रहे इस मंत्र का उच्चाऱण शिव के सामने आसन बिछाकर पहले शिव का ध्यान करें फिर इस मंत्र का जाप करें।

मकर-
मकर राशि वालों के लिए शिव जी के निम्न महामंत्र का जाप करना अति फलदायी माना जा रहा है।  

ऊं शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊं...

बता दें कि आपको इस मंत्र का प्रतिदिन 111 बार जाप करना होगा।

कुंभ- 
कुंभ राशि के जातकों के लिए श्रावण मास में शिव का ये मंत्र लाभकारी होगा।
PunjabKesari, Sawan 2019, Sawan, Savan, Savan 2019, सावन, सावन 2019, भोलेनाथ, शिव जी, Lord Shiva
मंत्र-
ऊं क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊं नमः शिवाय।।

पूरे सावन महीने रोज़ 21 बार इस मंत्र का जाप करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

मीन-
मीन वाले आपको इस मंत्र का जाप करना है। जिससे आपकी सारी समस्याएं हमेशा हमेशा के लिए दूरहो जाएंगी।

मंत्र-
ऊं शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊं।।

कहा जाता श्रावण मास में अगर इस मंत्र का 11 हज़ार बार जाप किया जाए तो ये शुभ फल प्रदान करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!