Kundli Tv- सावन: अपनी राशि के अनुसार सोमवार को करे ये उपाय, बदल जाएगा भाग्य

Edited By Jyoti,Updated: 19 Aug, 2018 11:08 AM

do these work according to your zodiac sign on savan

जैसे कि सबको पता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व रहता है। भोलेनाथ के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari

जैसे कि सबको पता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व रहता है। भोलेनाथ के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। लेकिन बहुत से एेसे भी लोग हैं, जो किसी न किसी कारणवश इस माह में भी शिव जी की आराधना ठीक तरह से नहीं कर पाते। तो यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो सावन में शिव जी की पूजा का सुनहरा मौका खो चुके हैं तो घबराईए मत। क्योंकि हम आपको आज आपकी राशि अनुसार कुछ एेसे उपाय बताने जा रहें हैं, जिन्हें करने से एक ही बार  में पूरे सावन के पूजन का फल मिल सकता है।

पौराणिक मान्यताओं में भगवान शंकर की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन महाशिवरात्रि, उसके बाद सावन के महीने में आने वाला प्रत्येक सोमवार। मान्यता के अनुसार भगवान को सावन यानि श्रावण का महीना बेहद प्रिय है। इसीलिए इस महीने में खासकर सोमवार के दिन व्रत-उपवास और पूजा-पाठ रूद्राभिषेक, कवच, पाठ, जाप इत्यादि से विशेष लाभ होता है।  
PunjabKesari
उपाय-
सावन में हर राशि का व्यक्ति शिव पूजन से पहले काले तिल में जल मिलाकर स्नान करे। शिव पूजा में कनेर, मौलसिरी और बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। इसके अलावा किस राशि के व्यक्ति को किस पूजा सामग्री से शिव पूजा अधिक शुभ फल देती है, इसका उल्लेख भी उन्होंने इस प्रकार किया-
PunjabKesari
मेष- जल में गुड़ मिलाकर शिव का अभिषेक करें और भगवान शंकर को लाल चंदन व कनेर के फूल चढ़ाएं। बाद में शक्कर या गुड़ की मीठी रोटी बनाकर शिव को भोग लगाएं। 

वृष- दही से शिव का अभिषेक करें, यह अति फलदायी माना जाता है। इसके अलावा शिवलिंग पर सफ़ेद चंदन, सफ़ेद फूल और अक्षत अर्थात चावल अर्पित करें। 

मिथुन- इस राशि के व्यक्ति गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें। अन्य पूजा सामग्री में मूंग, दूर्वा और कुशा भी अर्पित करें। 
PunjabKesari
कर्क- इस राशि के शिव भक्त घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही कच्चा दूध, सफ़ेद आंकड़े का फूल और शंखपुष्पी भी चढ़ाएं।  

सिंह- इस राशि के लोग गुड़ के जल से शिव का अभिषेक करके मदार के फूल भी चढ़ाएं। बाद में शिव को गुड़ और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। 

कन्या- कन्या राशि के लोग गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें और शिव को भांग, दूर्वा व पान चढ़ाएं। 
PunjabKesari
तुला- इस राशि के जातक इत्र या सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करें और दही, शहद और श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाएं। सफेद फूल भी पूजा में शिव को अर्पित करें।

वृश्चिक- पंचामृत से शिव का अभिषेक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। साथ ही लाल फूल भी शिव को जरूर चढ़ाएं। 

धनु- इस राशि के जातक दूध में हल्दी मिलाकर शिव का अभिषेक करें। भगवान को चने के आटे और मिश्री से मिठाई तैयार कर भोग लगाएं। पीले या गेंदे के फूल पूजा में अर्पित करें।
PunjabKesari
मकर- नारियल के पानी से शिव का अभिषेक मकर राशि के जातकों को विशेष फल देता है। साथ ही उड़द की दाल से तैयार मिष्ठान्न का भगवान को भोग लगाएं। नीले कमल का फूल भी भगवान को चढ़ाएं। 

कुंभ- इस राशि के व्यक्ति को तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए। उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं और शमी के फूल पूजा में अर्पित करें। यह शनि पीड़ा को भी कम करता है।

मीन- इस राशि के जातक दूध या जल के साथ गुड़, घी, शहद और लाल चंदन शिवजी को चढ़ाएं। 
बस करना होगा ये काम, मिलेगी success (देखें VIDEO)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!