लगातार 21 दिनों तक करें इस मंत्र का जाप और फिर देखें कमाल !

Edited By Lata,Updated: 27 May, 2019 01:47 PM

do this mantra jaap

हिंदू धर्म में ऐसे कई ग्रंथ हैं, जिनमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान बताया गया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में ऐसे कई ग्रंथ हैं, जिनमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान बताया गया है। रोग हो या धन का संकट या फिर परिवार में कलह की दिक्कत हो, हर उलझन को सुलझाने के लिए समाधान मौजूद है। लेकिन इसके लिए भी भगवान पर आस्था और विश्वास होने बेहद जरूरी होता है। आज के समय में हर किसी के जीवन में कोई न कोई परेशानी अवश्य होती है। किसी को पैसों के लिे भगवान से मांगना पड़ता है, तो किसी को जीवन साथी के लिए। वहीं किसी को किसी कारण बच्चा नहीं हो रहा हो तो उसके लिए भगवान कृष्ण की आराधना करनी चाहिए। कहते हैं उनके लड्डू गोपाल के स्वरूप को घर में लाकर उनकी पूजा की जाए तो जल्द ही शादीशुदा लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। मान्यताओं के अनुसार गोपाल रूप की पूजा करने से कृष्ण जैसी ही प्यारी और सुंदर संतान मिलती है। लेकिन इसके लिए 21 दिन लगातार व्यक्ति को साधना करनी पड़ती है। 
PunjabKesari, kundli tv, ladu gopal image
शास्त्रों में भगवान कृष्ण के आराधना करने के लिए 21 दिन बताए गए है, लेकिन अगर जातक चाहे तो 45 दिन या इससे भी अधिक दिनों तक भगवान की सेवा, पूजा कर सकता है। लेकिन इसके लिए सबसे पहले भगवान के प्रति आपको भरोसा होना अति अवश्यक है। क्योंकि ये आराधना पूरी तरह से आपकी श्रद्धा पर निर्भर होती है। अगर आपकी साधना में जरा सी भी कमा या द्वेष भआव आया तो आपकी पूजा व्यर्थ होगी। 

सबसे पहले सुबह उठकर मन में संकल्प लें और उसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ नहा धोकर साफ कपड़े पहने और भगवान के भोग के लिए लड्डू बनाएं। इस बात का ध्यान रहे कि लड्डू घर के बने और जिसे संतान सुख चाहिए उसके हाथ से ही बने हुए हो। लड्डू बनाने के बाद कृष्ण के बाल रूप की तस्वीर या मूर्ति के सामने आसन लगाकर बैठ जाएं। हाथ में तुलसी या रुद्राक्ष माला लें और इनमें से किसी भी एक मंत्र का जाप करें। इस मंत्र से तीन माला का जाप आपको करना है। 
PunjabKesari, kundli tv, ladu gopal image
सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। 
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामी मा शुच।। 

देवकीसुतं गोविन्दम् वासुदेव जगत्पते। 
देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।।

PunjabKesari, kundli tv, ladu gopal image
मंत्र जाप करने के बाद लड्डू प्रसाद गोपाल जी को भोग लगाएं और फिर यही प्रसाद सबसे पहले साधक खुद ग्रहण करें और फिर परिवार के सदस्यों में इसे बांटे। लगातार 21 दिनों तक इस साधना को करने से भगवान कृष्ण की कृपा बनती है और जातक को संतान सुख की प्राप्ति के योग भी बनने लगते हैं।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!