Vastu Shastra: घर में Positive Energy लाती हैं ये चीज़ें

Edited By Lata,Updated: 11 Jul, 2019 11:50 AM

do this remedy according to vastu shastra

कहते हैं कि अगर घर को वास्तु के हिसाब से नहीं बनाया गया हो तो घर में रखने वाली कई ऐसी वस्तुएं वास्तु विज्ञान में बताई गई हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
कहते हैं कि अगर घर को वास्तु के हिसाब से नहीं बनाया गया हो तो घर में रखने वाली कई ऐसी वस्तुएं वास्तु विज्ञान में बताई गई हैं, जिससे कि वहां हमेशा सकरात्मक ऊर्जा बनी रहे। लेकिन इसके साथ ही कुछ चीज़ों को रखने पर नेगेटिव इफेक्ट भी पड़ता है। आज हम आपको उन्हीं वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर में लगाने से वास्तु दोष भी नहीं बढ़ता और घर में सकरात्मकता बनी रहती है। 
PunjabKesari, kundli tv
मंगल कलश
यह मिट्टी या किसी पवित्र धातु का पात्र होता है, जिसमें शुद्ध जल भरा जाता है। इस पर अशोक या आम की पत्तियों के अलावा लाल धागा बांधा जाता है। इसे स्वास्थ्य, समृद्धि और कल्याण का सूचक माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए, जिससे कि घर में सकरात्मकता बनी रहती है।

हाथों की छाप
कहते हैं कि अगर हाथों की छाप मेन गेट या उसके साथ वाली दीवार पर लगाई जाए तो ये शुभ चिन्ह माने गए हैं। मान्यता है कि सृष्टि के पांच तत्व हमारे हाथ की हथेली में समाए हैं। इसलिए ये निशान घर में सुख एवं समृद्धि लाते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
मछली का जोड़ा
वास्तु के अनुसार मछली को खुशहाली से जोड़ा जाता है और यदि यह चिन्ह जोड़े में हो तो और भी अच्छा होगा। मछली का प्रतीक घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है। यदि आप चिन्ह नहीं रख सकते तो फिश एक्वेरियम भी रख सकते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
ॐ और स्वस्तिक का चिन्ह
ॐ का निशान घर में बनाने से एक ख़ास प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है, जो घर में रोगों को पैदा करने वाली ऊर्जा को नष्ट करता है। इसे आप घर के प्रवेश द्वार के पास, घर के मध्य में या घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं। इसके साथ ही स्वस्तिक का चिन्ह भी घर में खुशहाली व शुभता लाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!