Kundli Tv- ऊपरी कमाई के लिए शुक्रवार के दिन करें ये खास काम

Edited By Lata,Updated: 30 Nov, 2018 10:03 AM

do this remedy on friday

शुक्रवार दिनांक 30.11.18 को मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी है जो रुद्र शशित जया संज्ञक तिथि है व शुक्र शशित पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। इसमें शुक्रदेव का पलास के फूलों से पूजन करने का नियम है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
शुक्रवार दिनांक 30.11.18 को मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी है जो रुद्र शशित जया संज्ञक तिथि है व शुक्र शशित पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। इसमें शुक्रदेव का पलास के फूलों से पूजन करने का नियम है। ऐसे योग में शुक्रदेव का निमित पूजन श्रेष्ठ रहेगा। ऋषि भृगु के पुत्र शुक्रदेव दैत्यों के गुरु है। वामन अवतार में भगवान विष्णु ने इनकी आंख फोड़ कर इन्हें काना कर दिया था, अतः इन्हें एकाक्ष कहते हैं। इन्होंने महादेव की आराधना कर मृतसंजीवनी विद्या प्राप्त कर देवासुर संग्राम में असुरों को अनेक बार जीत दिलवाई। इन्होंने 1,000 अध्यायों वाले बार्-स्पत्य शास्त्र की रचना की थी। मत्स्यपुराण के अनुसार श्वेत वर्ण शुक्रदेव के वाहन रथ में अग्नितुल्य अष्ट अश्व जुते हैं। इनके चार हाथों में दण्ड, रुद्राक्ष माला, पात्र व वरदमुद्रा सुशोभित है। महादेव के वरदान से शुक्रदेव लोक-परलोक की सारी संपत्ति व धन के स्वामी है व वीर्य के अधिष्ठाता हैं। इनके पूजन से संपत्ति प्राप्त होती है, व्यक्ति धनवान बनता है व दांपत्य संबंध मजबूत होते हैं।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: घर की दक्षिण दिशा में गुलाबी कपड़ा बिछाकर चावल की ढेरी पर शुक्र यंत्र और शुक्रदेव का चित्र स्थापित कर विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। गाय के घी में इत्र मिलाकर दीपक करें, केवड़े की धूप करें, गुलाब का फूल चढ़ाएं, रेशमी धागा चढ़ाएं, घी में बने आटे के हलवे का भोग लगाएं तथा स्फटिक की माला से 108 बार विशिष्ट मंत्र जपें। इसके बाद भोग किसी सफ़ेद गाय को खिलाएं।

सुबह का मुहूर्त: सुबह 09:00 से सुबह 10:00 तक।
PunjabKesari
शाम का मुहूर्त: शाम 17:23 से शाम 18:23 तक।

स्पेशल पूजन मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:॥ 

स्पेशल टोटके: 
मज़बूत दांपत्य संबंधों के लिए:
43 दिन लगातार शुक्रदेव पर चढ़े दही से सम्पूर्ण शरीर पर मालिश करके स्नान करें।

संपत्ति की प्राप्ति के लिए: चावल भरी मिट्टी की हांडी शुक्रदेव पर चढ़ाकर घर की पूर्व दिशा में स्थापित करें।

धनवान बनने के लिए: शुक्रदेव पर चढ़े चंदन से तिजोरी पर "श्रीं" लिखें। 

गुडलक के लिए: शुक्रदेव पर मलाई चढ़ाएं।
PunjabKesari
विवाद टालने के लिए: शुक्रदेव पर चूरमे का भोग लगाएं।

नुकसान से बचने के लिए: शुक्रदेव पर पलाश के पत्ते चढ़ाकर जलप्रवाह करें।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: शुक्रदेव पर चढ़े गुलाब का फूल नोटबुक में रखें।

बिज़नेस में सफलता के लिए: वर्क प्लेस पर रुद्राक्ष की माला से "ॐ शुं शुक्राय नम:" मंत्र का जाप करें।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: दंपत्ति शुक्रदेव पर चंदन का इत्र चढ़ाएं।
PunjabKesari
लव लाइफ में सक्सेस के लिए: भगवान दामोदर पर चढ़े 5 जौ के दाने किसी गमले में रोपें। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
इस काम से मिटेगी आपके पैसों की भूख(video)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!