Edited By Lata,Updated: 12 Feb, 2020 03:14 PM
शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर किसी भी काम को विघ्नों के बिना करना चाहते हैं
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर किसी भी काम को विघ्नों के बिना करना चाहते हैं तो उस काम को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। मान्यता है कि
श्रीगणेश जी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है और उन्हें मंगलमूर्ति, विघ्नहर्ता आदि कई नामों से जाना जाता है। जो व्यक्ति गणपति की शरण में आता है भगवान उसका हर कष्ट दूर कर देते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो इंसान धन-वैभव की कामना रखता है वह बुधवार के दिन इनकी आराधना जरूर करें और आज हम आपको इस खास पूजा के बारे में बताने जा रहे हैं।
बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के इन बारह नामों का उच्चारण उनके संपूर्ण स्वरूप का ध्यान करने गणराज शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
Follow us on Twitter
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को गाय के घी और गुड से बने पदार्थ का भोग जरूर लगाए। ऐसा करने से अचानक धन आवक बढ़ने लगती है।
बुधवार के दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के श्री गणेश जी की विधि विधान से स्थापना कर पूजन करने से दरिद्रता का नाश हो जाता है।
घर में सदस्यों के बीच अक्सर अनबन हो रही हो तो बुधवार के दिन गणपति जी को 108 की संख्या में दूर्वा अर्पित करें। बेसन से बने मोदक का भोग लगावें।
Follow us on Instagram
बुधवार के दिन भगवान गणेश के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं एवं स्वयं भी अपने माथे पर भी वही तिलक लगाएं। इस उपाय से गणेशजी प्रसन्न होकर एक साथ अनेक मनोकमाना पूरी करते हैं एवं धन-वैभव की की प्राप्ति भी होने लगती है।